हादसों को आमंत्रण प्रशासन लापरवाह जनता बेपरवाह

जान जोखिम में डालकर बन रहे खतरों के खिलाड़ी

टूटे डिवाइडर को पार कर हादसों को निमंत्रण दे रहे लोग

एंकर -: ग्वालियर में हर कदम पर आपको खतरों के खिलाड़ी मिलेंगे, इन्हें न अपनी जान की परवाह है और न ही अपने मासूम बच्चों की। तस्वीरों में आप देखेंगे कि यहाँ हर रोज होती दुर्घटनाओं के बावजूद भी लोग अपनी जान के साथ खिलवाड़ करने में जुटे हैं।
वहीं जिला प्रशासन और नगर निगम की बात करें तो लोगों से ये दोनों विभाग टैक्स तो लेते हैं लेकिन इनकी मौत का सामान तैयार करने का। और ये बात हम नहीं कह रहे ये तस्वीरें बयान कर रही हैं जहाँ शहर के हृदय स्थल फूलबाग रोड पर महीनों से टूटा डिवाइडर मौत को आमंत्रण दे रहा है। आम जनता को तो खैर अपनी‌ जान परवाह बिल्कुल नहीं है लेकिन यहाँ जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी भी लोगों की जान जाने का इंतजार कर रहे हैं।

https://www.facebook.com/share/v/1D3UHq7QTH/

सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन की नींद केवल लोगों की मौत पर ही खुलती है। या फिर लोगों‌ की मौत से कोई लाभ होता है। यहाँ से हर रोज कई अधिकारी मंत्री नेता विधायक गुजरते हैं लेकिन क्यों किसीकी नजर इस पर नहीं पड़ती है। रही बात आम जनता की तो हम आम जनता से भी अपील करना चाहेंगे कि आप अपनी और अपनों की जान के साथ मत खेलिए क्योंकि दुर्घटना में मौत पर आपके परिवार को कुछ‌ लाख रुपए देकर आपसे पीछा छुड़ाने वाली सरकार प्रशासन और नगर निगम आपके परिवार को भूखों मरने के लिए छोड़ देगा। यहाँ यदि आप नियम कानून का‌ पालन करते हैं तो आपकी और आपके परिवार की जान सुरक्षित रहेगी क्योंकि नियम कानून आपकी सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं।

https://www.instagram.com/reel/DGdvJ-CotO2/?igsh=NnE0YzMxbGxxYXlp

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

INSTAGRAM