- बागेश्वर धाम के महंत को मुस्लिम युवक ने दी गाली
हिन्दू संगठनों ने किया हंगामा, पुलिस में शिकायत
एंकर- बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को अपशब्द कहे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद बवाल मच गया। फेसबुक पर वीडियो अपलोड होने के बाद ग्वालियर में हिंदू संगठनों ने हंगामा कर दिया। हिंदू संगठनों का आरोप है कि ग्वालियर के पनिहार गांव के रहने वाले एक मुस्लिम युवक आदिल हुसैन ने धीरेंद्र शास्त्री को गाली गलौज करते हुए वीडियो अपलोड किया है। आदिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बागेश्वर धाम जाने से आक्रोशित बताया जा रहा है। हिन्दू संगठनों ने पनिहार थाने का घेराव कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी ने इस वीडियो की जांच कर FIR करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि पनिहार गांव के रहने वाले आदिल हुसैन ने फर्जी सोशल अकाउंट बनाया जिसमें उसमें खुद को अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर का नागरिक बताया साथ ही ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पास आउट बताया है। धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ वीडियो अपलोड होते ही पनिहार इलाके के लोगों ने आदिल हुसैन को पहचान लिया और फिर थाने में जाकर हंगामा कर दिया।
बाइट- निरजंन शर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,ग्वालियर
