मध्यप्रदेश में पंचायत का तालिबानी फरमान_अवैध संबंधों की सजा_पहनाई जूतों की माला

2 बच्चों के पिता का 4 बच्चों की माँ से आशनाई

पंचायत ने दोनों को जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस…

 

देश भर में जहाँ एक ओर कानून व्यवस्था का राज है वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण इलाकों में पंचायतों द्वारा तालिबानी कानून भी अपने पैर पसार रहा‌ है। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में शादीशुदा महिला और पुरुष को तालिबानी फरमान जारी करते हुए जूते चप्पलों की माला पहनाते हुए उनका‌ जुलूस निकाल दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामा ले में संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में कोई भी शिकायत नहीं हुई है।

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के माखन नगर तहसील स्थित आदिवासी विस्थापित गांव में एक प्रेमी जोड़े को पंचायत ने गांव से बाहर निकाल दिया। पंचायत ने दोनों से एक-दूसरे को जूते-चप्पल की माला पहनवाई और गांव में जुलूस निकाला दोनो शादीशुदा होने के बावजूद प्रेम करने पर पंचायत ने प्रेमी जोड़े को सजा सुनाई। जिसका फोटो विडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।मामले में थाने में किसी प्रकार की शिकायत थाने में दर्ज नहीं हुई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

https://www.facebook.com/share/v/1B8XtCCFKP/

जानकारी के मुताबिक घटना 16 मार्च की है सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से विस्थापित गांव काजरी में एक महिला और पुरुष पहले से ही शादीशुदा हैं। महिला के चार बच्चे हैं। और पुरुष के दो लड़के और एक लड़की हैं। दोनो के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध है इस संबंध में जब आसपास के गांव के ग्रामीणों को जब पता चला तो विस्थापित गांव बोरी, साकई, कजरी, बिरजी खापा, नानकोट के आदिवासी समाज के ग्रामीण लोग इकट्ठा हुए। समाज की पंचायत ने प्रेमी जोड़े को समझाइश दी की पहले से शादीशुदा हो, एक दूसरे को भूलकर अपने-अपने घर में परिवार के साथ रहना चाहिए। पंचायत एवं ग्रामीणों के समझाने के बावजूद दोनों नहीं माने।इसके बाद भी दोनों एक साथ नही छोड़े। इसके बाद पंचायत ने दोनो को गांव से बाहर निकालने का निर्णय लिया।और जूते-चप्पल की वरमाला दोनो को करवाई और उनका जुलूस निकाला गया। इसके बाद दोनों गांव से चले गए।

https://www.instagram.com/reel/DHrDyIRSVYN/?igsh=MTAzOXJtYWFvY3hqcQ==

वही नर्मदापुरम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो हमारे संज्ञान में आया है। इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक आदमी और एक औरत एक दूसरे को जूते की माला पहना रहे हैं। इस संबंध में पुलिस के पास अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है, ना ही किसी पक्ष ने थाना माखननगर में या जिले में कहीं भी कोई शिकायत दर्ज नहीं की है। वहीं गोपनीय सूत्रों एवं सोशल मीडिया से जो खबरें आई है वह यह अवैध संबंधों को लेकर यह मामला हुआ है। जिसमें आदमी और औरत को पकड़ कर लोगों ने ऐसा व्यवहार किया है इससे ज्यादा कोई सूचना हमारे पास नहीं है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

INSTAGRAM