ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार को ग्वालियर में नजर आया अम्बेडकर विरोध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बता दिया अम्बेडकर विरोधी
एंकर-: प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों के तौर पर अपनी पहचान रखने वाले राकेश पाठक का विवादित बयान सामने आया है उनका कहना है कि देश के प्रधानमंत्री से लेकर ग्वालियर तक में भीमराव अम्बेडकर के विरोधी मौजूद हैं। गौरतलब तलब है कि ग्वालियर हाईकोर्ट मे अम्बेडकर के प्रतिमा विवाद गहराने के बाद तमाम कोर्ट के वकील भी दो धड़ों में बँट गए हैं। वहीं तमाम दलित संगठन भी इसे लेकर आंदोलन की राह पर हैं। ऐसे में एक युवा अधिवक्ता आशुतोष दुबे द्वारा वरिष्ठ पत्रकार राकेश पाठक की एक खबर के संबंध में फोन करने पर उन्होंने प्रधानमंत्री आरएसएस और पूरे ग्वालियर को अम्बेडकर विरोधी का तमगा पहना दिया। हालांकि इस मामले में युवा अधिवक्ता आशुतोष दुबे ने पत्रकार राकेश पाठक को भ्रामक खबरें प्रसारित करने पर कोर्ट नोटिस देने की बात कही है। लेकिन अहम बात यह है कि वरिष्ठ पत्रकार द्वारा जिस तरह से बयानबाजी कर विवाद को हवा देना कहाँ तक उचित है वह भी तब जबकि देश के प्रधानमंत्री स्वयं मध्यप्रदेश के महू में भीमराव अम्बेडकर का स्मारक बनवा चुके हों। अब देखना यह है कि इस बयान के विषय में वरिष्ठ पत्रकार के विवादित बयान पर क्या कार्रवाई होती है।
