एएसआई की गुंडई_रिक्शा चालक का हाथ तोड़ा

एएसआई पर रिक्शा चालक का हाथ तोड़ने का आरोप,

एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार।

https://www.facebook.com/share/v/1WeHyzacRk/

ग्वालियर में एक ट्रैफिक ASI के द्वारा ई रिक्शा चालक के साथ गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। ट्रैफिक ASI ने डंडा मारकर ई रिक्शा चालक का हाथ तोड़ दिया है। ई रिक्शा चालक का कसूर इतना था कि उसकी गाड़ी की चाबी निकालने पर उसका विरोध किया था। पीड़ित ई रिक्शा चालक ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर की है वही पुलिस अधिकारी ने उसकी शिकायत पर ASI के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

वीओ-दअरसल ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपना टूटा हाथ और परिवार के साथ पहुंचा ई रिक्शा चालक ने ट्रैफिक के ASI कमलेश श्रीवास पर हाथ तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ई रिक्शा चालक विजय कुशवाहा ने बताया कि वहां तारागंज का रहने वाला है और ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। 25 जनवरी की दोपहर वह गांधी मार्किट से सवारी बैठाकर मामा का बाज़ार जा रहा था। तभी ट्रेफ़िक ASI कमलेश श्रीवास ने ई रिक्शा की चाभी निकाल ली। जब उसने विरोध कर कारण पूछा तो ASI कमलेश ने उसके हाथ पर डंडा मार दिया। जिससे उसकी उंगली, हाथ में फ्रेक्चर हो गया। डॉक्टरों ने उसे 2 महीने तक काम न करने की सलाह दी है। विजय ने कहा कि उसके पत्नी बच्चे ई रिक्शा के सहारे ही पलते हैं लेकिन अब वो लाचार हो गया ऐसे में ASI के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। वही पुलिस अधिकरियों ने मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

बाइट-विजय कुशवाह,फरियादी

बाइट-रोबिन जैन,सीएसपी,ग्वालियर

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM