ग्वालियर में नकली नोट चला रहे स्टूडेंट्स_पानी की बोतल के लिए नकली नोट दिया_दुकानदार ने पकड़ा तो पुलिस को देखकर भागे स्कूली छात्र
यदि आप दुकान चलाते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि शहर में अब आपको नकली नोट चलाने वाले अपराधियों से नहीं बल्कि स्कूली बच्चों से भी सावधान रहना होगा। क्योंकि अब अपराधियों के नक्शे कदम पर चलने वाले स्कूली बच्चों ने गरीब और छोटे दुकानदारों को नकली नोट चलाने का जरिया बना लिया है ऐसा ही एक मामला सामने आया ग्वालियर में जहाँ सब्जी मंडी में खोका डालकर फुटपाथ पर किराने के सामान का बेचने वाले मोहन लाल को चिल्ड्रन मनी बैंक का नकली नोट देकर पानी की बोतल लेने पहुँचे दो नाबालिग छात्र अपनी पोल खुलते देख भाग खड़े हुए। बहोड़ापुर के आनंद नगर में स्थित सब्जी मंडी में नकली नोट से पानी की बोतल खरीदने वाले नाबालिग छात्रों को जब दुकानदार ने पकड़ा तो उनके तेवर देखने लायक थे। इतनी छोटी उम्र में अपराध की शुरुआत करने का यह पहला कदम हो सकता है वहीं भरे बाजार में झांसा देकर जिस तरह से नकली नोट चलाकर भी चोरी और सीनाजोरी जैसा मामला देखने को मिला। हालांकि स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी फोन किया लेकिन पुलिस वाहन देखकर दोनों छात्र भागते नजर आए।
