दो की मौत आधा सैकड़ा बीमार_गुना में होकर भी नहीं आए महाराज
सिंधिया के संसदीय क्षेत्र में पानी भी बना जहर_प्रशासन दबाने में जुटा
Instagram Link
https://www.instagram.com/reel/DLeb06VPq7_/?igsh=MXY1ZzU3ZjUwdWlxbQ==
Facebook Link
https://www.facebook.com/share/v/16nP7VYKE5/
विकास के हवाई दावे पर साफ पानी नहीं दे पाते
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना में लोगों को पीने का साफ पानी भी मयस्सर नहीं है। विकास के बड़े बड़े दावे करने वाले कथित विकास के मसीहा के लोकसभा क्षेत्र गुना के बमौरी में दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत हो गई वहीं आधा सैकड़ा से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए दर्जनों लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार होने वालों में बच्चे बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हैं बीमार लोगों के मुताबिक उन्हें उल्टी दस्त और शरीर में खिंचाव के साथ दर्द की समस्या हुई जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गांव में पहुंच कर लोगों का परीक्षण किया गया है। वहीं ग्रामीणों की मानें तो उल्टी दस्त के चलते दो लोगों की मौत भी हुई है। बड़ा सवाल ये उठता है कि विकास की बड़ीबड़ी बातें करने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया क्या अपने संसदीय क्षेत्र की देव तुल्य जनता को पीने का साफ पानी भी नहीं दे पा रहे हैं। बता दें कि बमौरी के जिस गांव मुहालपुरा कॉलोनी में ये हादसा हुआ है वह गांव सिंधिया राजवंश के शासकों द्वारा महाराष्ट्र के लोगों को गुना लाकर बसाया गया था ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या सिंधिया अपनी ही प्रजा और खांटी वोटरों को भूल गए हैं।
इस मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अब तक बीमार या मरने वालों की सुधि भले ही नहीं ली हो लेकिन प्रशासन जरूर इसे दबाने में जुटा है क्योंकि जहाँ एक ओर अस्पताल में भर्ती पीड़ित बीमार दूषित पानी पीने के चलते बीमार होने की पुष्टि कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने इसे दूसरा रंग दे दिया है। प्रशासन का कहना है कि गोलगप्पे खाने से आधा सैकड़ा लोग बीमार हुए हैं जिन्हें तत्काल प्रभाव से भर्ती कराया गया है और जिन बुजुर्ग महिलाओं की मौत हुई है वे काफी बुजुर्ग थीं।
