Headlines

48 घंटे में 30 लाख की लूट का खुलासा_ग्वालियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सबसे बड़ी लूट का सबसे तेज खुलासा
एसएसपी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में ग्वालियर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

एंकर -: इस साल की सबसे बड़ी लूट और ग्वालियर पुलिस का मात्र 48 घंटे में मामले का खुलासा जी हाँ ये करिश्मा कर दिखाया है ग्वालियर पुलिस ने जहाँ लुटेरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दिन दहाड़े 30 लाख रुपए से ज्यादा की लूट को अंजाम दिया था। लेकिन ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने कड़ी मशक्कत करते हुए मात्र अड़तालीस घंटों में ही लुटेरों को माल समेत गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इससे एक बात साफ है कि अपराधों में बढ़ोतरी के बावजूद पुलिस लगातार अभियान चलाकर अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगाम लगा रही है। बहरहाल दो दिन से पुलिस के लिए सर दर्द बना ये लूट के मामले का खुलासा होने से ग्वालियर के नागरिकों और व्यवसाइयों ने राहत की साँस ली है।
देखिए ये खास रिपोर्ट।

ग्वालियर के शराब कारोबारी के मुनीम से लगभग 30 लाख रुपए की लूट वारदात को अंजाम देने वाले 3 लूटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एक मोटरसाइकल, टोयोटा ग्लैंजा कार ओर लूटी गई रकम में से 20 लाख रुपए से ज्यादा की रकम बरामद कर ली है। लूट की वारदात को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड शराब कारोबारी का पुराना मुलाजिम निकला।

 

वीओ- ग्वालियर शहर के विनय नगर सेक्टर 2 के पास 6 जुलाई को शराब कारोबारी लक्ष्मण शिवहरे के मुनीम आशाराम कुशवाह के साथ बैंक में 29 लाख 50 हजार रूपये जमा कराने जाते समय अज्ञात नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने कट्टे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था..लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश CCTV कैमरे में भी कैद हो चुके थे..ग्वालियर पुलिस ने लूट के आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष ऑपरेशन स्विफ्ट 48 किया और 48 घण्टे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने का लक्ष्य पूरा कर लिया है..इस टास्क को पूरा करने के लिए आधा दर्जन पुलिस टीमों का गठन किया गया था और इस टास्क को पूरा करने के लिए लगभग 300 से अधिक CCTV कैमरों को खंगाला गया तो लूटेरों की मोटर साइकिल जलालपुर पेट्रोल पम्प पर खड़ी मिली…वहीं लूट आरोपी मुरैना की तरफ जाने वाली बस में फरार होते हुए दिखाई दी..जिसमें लूटेरे दीपक कुशवाह,विकास गुर्जर उर्फ विधूडी और विजय कंषाना उर्फ पपला की पहचान हुई..और आरोपियों को भगाकर ले जाने वाले की राहुल गुर्जर के रूप में शिनाख्त की गई। जबकि लूट की घटना का मास्टरमाइंड

शिवम कुशवाह निकला जो शराब कारोबारी कि यहां पूर्व में नौकरी किया करता था.. लेकिन गलत आचरण के चलते उसे हटा दिया गया था..पुलिस ने लूट के आरोपी दीपक कुशवाह, विजय गुर्जर (कंषाना) उर्फ पपला एवं राहुल घुरैया को टोयोटा ग्लैंजा कार सहित गिरफ्तार कर लिया है..पूछताछ में आरोपियों ने लूट के पैसे का आपस में बंटवारा होना बताया है…जबकि लूट की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तार होना बाकी है वहीं लूट की घटना में 29 लाख 50 हजार रूपए में से 20 लाख 35 हजार 500 रुपए बरामद कर लिए हैं।

 

बाइट- धर्मवीर सिंह यादव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर।

 

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM