माँ पीताम्बरा की नगरी में ट्रेन से शराब तस्करी का अनोखा मामला

ट्रेन से शराब तस्करी का आईडिया_सीएम डॉक्टर मोहन यादव के प्रतिबंध के बाद धर्म स्थलों पर शराब पर प्रतिबंध के बाद शराब तस्कर सक्रिय

ग्वालियर में ट्रेन से शराब तस्करी की अनोखा मामला सामने आया है। जहाँ एक शराब तस्कर नावेद खान ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा धार्मिक नगरी में शराबबंदी के आदेश के बाद बड़े पैमाने पर शराब तस्करी का अनोखा और सुरक्षित तरीका निकाला था। शराब तस्कर नावेद खान ट्रेन की जनरल बोगी में अनाज से भरे कट्टों में शराब की तस्करी करता था। भांडेर के रहने वाले आरोपी नावेद खान माँ पीताम्बरा की नगरी दतिया में ट्रेन के जरिए धड़ल्ले से शराब तस्करी को अंजाम दे रहा था।‌ आरपीएफ ने जब ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रेन के इंतजार में खड़े शराब तस्कर नावेद खान की संदेह के आधार पर तलाशी ली तो हैरान करने वाला मामला सामने आया उसके कट्टे में अनाज के नीचे देशी शराब के 299 क्वार्टर मिले। फिलहाल आरपीएफ ने आरोपी को आबकारी विभाग के सुपुर्द कर दिया है।

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM