Headlines

डूबती कांग्रेस की नैया को मोहब्बत की दुकान कि सहारा, क्या जनता को रास आएगी कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान।

कांग्रेस को मोहब्बत की दुकान का सहारा_क्या मोहब्बत की दुकान के नाम पर सत्ता सिंहासन पर काबिज हो पाएगी कांग्रेस 

एंकर-मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने ग्वालियर जिले में प्रदेश की पहली मोहब्बत की दुकान खोली है। कांग्रेस की इस मोहब्बत की दुकान का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने किया। कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान आम दुकानों से बहुत अलग है ,क्योंकि इस पर कोई सामान आदि नहीं मिलेगा। इस पर सिर्फ प्रेम-मोहब्बत आपसी भाईचारा और लोगों की समस्या का समाधान मिलेगा। मोहब्बत की दुकान के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे दिग्विजय सिंह के बेटे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने भी मोहब्बत की दूसरी दुकान अपनी विधानसभा राघोगढ़ में खोलने की इच्छा जाहिर की है.. जल्द ही वह अपनी विधानसभा के भीतर ग्वालियर जैसी मोहब्बत की दुकान खोलने जा रहे हैं।

 

वीओ- दिग्विजय सिंह और उनके बेटे स्पेशली आज ग्वालियर के बाल भवन में आयोजित कांग्रेस नेता और मोहब्बत की दुकान के संयोजक बालेंदु शुक्ला की प्रदेश की पहली मोहब्बत की दुकान के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने आए थे इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाह सहित कई नेता मौजूद थे इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि वर्तमान में लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है किसी को धर्म के नाम पर किसी को जाति के नाम पर किसी को भाषा के नाम पर ऐसे में नफरत के बाजार में राहुल गांधी ने मोहब्बत की दुकान खोले जाने की जो शुरुआत की थी उसे बढ़ाते हुए ग्वालियर में प्रदेश की पहली मोहब्बत की दुकान खुली है। इसी तरह उनके बेटे जयवर्धन सिंह ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हर तरफ नफरत का बाजार है कहीं धर्म के नाम पर जाति के नाम पर भाषा के नाम पर सिर्फ नफरत की बात हो रही है और ऐसे में कांग्रेस की यह मोहब्बत की दुकान लोगों में आपसी भाईचारा प्रेम सद्भाव बढ़ाएगी। हम इस तरह की दुकान पूरे प्रदेश में खोलेंगे और मोहब्बत की दूसरी दुकान मेरी विधानसभा राघोगढ़ में खुलेगी। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने मोहब्बत की दुकान के शुभारंभ के दौरान मंच से शायराना अंदाज में मोहब्बत की दुकान का विश्लेषण किया उन्होंने शेरो शायरी भरे अंदाज में नफरत और मोहब्बत का अंतर बताया

एम्बिएंस बाइट- दिग्विजय सिंह,पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता

एम्बिएंस बाइट- जयवर्धन सिंह,पूर्व मंत्री

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM