मध्यप्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का एक और कारनामा
मंत्री के भ्रष्टाचार के खिलाफ सवाल किया तो निजी न्यूज चैनल के पत्रकार के साथ मारपीट_सुसंस्कारी पार्टी भाजपा पर कलंक है ये मंत्री
सत्ता के मद में चूर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री हैं या गुंडे
मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की गुंडागर्दी चरम पर
सत्ता के मद में चूर मीडिया कर्मी से की अभद्रता, धमकी और मारपीट का आरोप
क्या मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपने उद्दंड मंत्री पर करेंगे कार्रवाई
चिकित्सा स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और उनके परिवार के कारनामों की लम्बी लिस्ट
सत्ता का रसूख सिर चढ़कर बोल रहा,
भ्रष्टाचार में लिप्त मध्यप्रदेश के मंत्री से किया सवाल तो बौखला गए
निजी चैनल के पत्रकार को दी पिटवाने की धमकी
सुरक्षाकर्मियों से कहकर पत्रकार को पिटवाया,
जान से मारने की धमकी भी दी, पत्रकार चेतन गुप्ता ने मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल से सुरक्षा की मांग की।
भोपाल। प्रदेश की राजनीति में पहली बार मंत्री बने नरेंद्र शिवाजी पटेल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। ग्वालियर के क्वालिटी रेस्टोरेंट में दबंगई दिखाने के बाद अब राजधानी भोपाल में उनके सरकारी बंगले पर मीडिया कर्मी से अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया है।
निजी चैनल के संवाददाता चेतन गुप्ता ‘सेठ’ ने कोहेफ़िज़ा थाना प्रभारी को दिए लिखित आवेदन में मंत्री पटेल और उनके सुरक्षाकर्मियों पर गाली-गलौच और धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
बंगले पर बने “रेस्टोरेंट” पर सवाल से भड़के मंत्री
पत्रकार चेतन गुप्ता का कहना है कि वह 18 अगस्त की दोपहर लगभग 1:50 बजे वीआईपी रोड स्थित मंत्री पटेल के सरकारी बंगले पर साक्षात्कार के लिए पहुँचे थे। यहाँ बंगले परिसर में “चाय लीला” नाम से रेस्टोरेंट संचालित हो रहा है। जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो मंत्री भड़क गए।
आवेदन के मुताबिक, मंत्री ने गाली-गलौच करते हुए पत्रकार को बाहर निकलने को कहा और उनके सुरक्षा कर्मियों ने जबरन धक्का देकर बंगले से बाहर निकालते हुए मारपीट की। इस दौरान मंत्री और उनके स्टाफ ने जान से मारने की धमकी भी दी।
पुराने विवाद भी ताज़ा
यह पहला मौका नहीं है जब मंत्री पटेल पर इस तरह के आरोप लगे हों।
• ग्वालियर में क्वालिटी रेस्टोरेंट विवाद के दौरान दबंगई का वीडियो सामने आया था।
• उनके बेटे पर भी मीडिया कर्मी से मारपीट का आरोप लगा था।
• थाने में घुसकर पुलिस अधिकारियों से बदसलूकी करने के मामले में संगठन ने मंत्री को तलब किया था।
• भोपाल में उनकी बेटी द्वारा पत्रकार से बदसलूकी की घटना भी सुर्खियों में रही।
• रायसेन के बेयर हाउस निरीक्षण के दौरान वसूली के आरोप लगे।
• रेत के डंपर रोककर हालात वसूली करने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
• प्रदेशभर के निजी अस्पताल संचालकों ने भी मंत्री पर हालात वसूली के आरोप लगाए थे।
एफआईआर की मांग
पत्रकार चेतन गुप्ता ने अपने आवेदन में कहा है कि मंत्री पटेल और उनके गुर्गों से उन्हें गंभीर जान का खतरा है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जाँच की जाए।
इस सबके बीच भारतीय जनता पार्टी के कथित बड़े नेता न जाने क्यों चुप्पी साधे हुए हैं, जरा जरा सी बात पर अपने विधायक मंत्रियों को लाइन पर लेने वाले प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी नरेंद्र शिवाजी पटेल की गुंडागर्दी से वाकिफ हैं और यही वजह है कि इतना बवाल होने के बावजूद भी मंत्री पर किसी तरह की कार्रवाई के आसार नजर नहीं आ रहे। वहीं प्रदेश सरकार के मंत्री द्वारा की गई इस बदसलूकी के मामले में चेतन गुप्ता के साथ पत्रकार संगठन भी लामबंद हो गए हैं। अब भाजपा जैसे सुसंस्कारी संगठन की छवि मंत्री जी कितनी और खराब कर पाएँगे या फिर संगठन इनसे कोई जवाबतलब करेगा क्योंकि बाप बेटे की करतूतें दबंगई कारनामे बनते जा रहे हैं दबंगई तक केवल व्यवसाई और आम जनता पर गुंडागर्दी क्वालिटी वाले नरेंद्र शिवाजी पटेल दबंगई लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर भी हमलावर हैं।
