जल भराव में नजर आई निगम प्रशासन की लापरवाही
वीरपुर बांध ओवरफ्लो होने से कई घरों में भरा पानी
जल सत्याग्रह पर बैठे स्थानीय लोग
एंकर-: ग्वालियर के कई इलाकों में बाढ़ के हालात बने हुए है। शहरी क्षेत्र के दो डेम रमुआ, वीरपुरबांध फुल होने पर दोनों बांधों के गेट खोले गए है। जैसे ही वीरपुर बांध के गेट खोले गए वैसे ही इलाके में विवाद उत्पन्न हो गया। क्योंकि वीरपुर बांध के आसपास डूब क्षेत्र में बसे लोगों का आरोप है कि बांध के गेट खोलने से पहले उन्हें किसी भी तरह की सूचना नहीं दी गई है। ऐसे में अगर जल स्तर बढ़ता है तो उनकी जान और माल को नुकसान हो सकता है विरोध स्वरूप कुछ स्थानीय लोग बांध से निकलने वाले पानी में जल सत्याग्रह करने बैठ गए थे। उनकी मांग है कि प्रशासन बांध के आसपास कुछ गार्डन और रिसॉर्ट बन गए हैं और उनमे पानी भर गया है ऐसे में रसूखदार लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए डैम के गेट खोल दिए गए हैं। आपको बता दे, कि वीरपुर बांध के 36 साल बाद गेट खोले गए हैं और डूब क्षेत्र के कई मकान भी बांध के पानी की चपेट में आ गए हैं। एतिहात के तौर पर वीरपुर बांध क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था कड़ी कर दी गई और बाकायदा घूमने आने वाले या वीरपुर पुल से गुजर रहे लोगों को बांध के पानी से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है। गणपति विसर्जन तक की परमिशन बांध के आसपास नहीं दी गई है।
बाइट _ रूप सिंह बघेल, स्थानीय निवासी
बाइट _ सुरेन्द्र नाथ सिंह, TI, गिरवाई थाना
