ग्वालियर पुलिस को मिली नई ताकत_डायल 112 के साथ अपराध होगा नियंत्रित बॉडी वॉर्म कैमरों से सटीक स्थिति की मिलेगी जानकारी
एंकर,,,मध्य प्रदेश में नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए डायल 112 सेवा शुरू की गई है। ग्वालियर में आज आई जी अरविन्द सक्सेना ने पुलिस लाइन परिसर से 50 नए इन एफआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जिले के विभिन्न थाना और चौकियों में तैनात किए जाएंगे।पुलिस मुख्यालय द्वारा विशेष रूप से आवंटित किए गए ये वाहन तीन सेवाएं एक साथ देंगे – पुलिस सहायता, एंबुलेंस सेवा और अग्निशमन सेवा। इन वाहनों में आधुनिक तकनीक और उपकरण लगे हैं। जीपीएस सिस्टम और लाइव कैमरा घटनास्थल की रियल-टाइम लोकेशन और मॉनिटरिंग करेंगे। बॉडी वार्न कैमरा पुलिस कार्रवाई में पारदर्शिता लाएगा। डैश कैमरा घटनास्थल का सटीक रिकॉर्ड रखेगा।वाहनों में फर्स्ट एड किट और स्ट्रेचर से तत्काल प्राथमिक उपचार की सुविधा मिलेगी। अग्निशमन यंत्र आपातकालीन स्थितियों में राहत पहुंचाएगा। आई जी अरविंद सक्सेना ने बताया कि इन वाहनों से ग्वालियर वासियों को तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद आपातकालीन सहायता मिलेगी। इन वाहनों में स्कॉर्पियो और बोलेरो वाहन शामिल है. इस दौरान डीआईजी अमित सांघी, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर यादव भी मौजूद रहे.
बाईट – अरविन्द सक्सेना, आईजी, ग्वालियर रेंज
