परायों को भी अपना बनाने का अनोखा अंदाज
ऊर्जा मंत्री ने NSUI के नेता से माँगी माफी
युवा नेता हुआ मंत्री का मुरीद
ऊर्जा मंत्री का एक बार फिर अलग अंदाज
परायों को भी अपना बनाने का अनोखा अंदाज
समस्या बताने पर एनएसयूआई नेता से मांग ली माफी
एनएसयूआई नेता ने उठाया क्षेत्र की समस्याओं का मुद्दा
क्षेत्र की समस्याओं पर मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का कबूलनामा
अपनी विधानसभा में जलभराव और जर्जर सड़कों निरीक्षण कर रहे थे प्रद्युम्न सिंह तोमर
सड़कों की बदहाली के लिए नगर सरकार ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं की_ऊर्जा मंत्री
जलभराव का निराकरण करने नाले के लिए 3 करोड़ 67 लाख की राशि स्वीकृत
नगर निगम ने अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया_प्रद्युम्न सिंह तोमर
प्रदेश सरकार हस्तक्षेप कर व्यवस्थाओं में सुधार करेगी
नगर निगम की लापरवाह रवैये की पर कार्रवाई की कही बात
ये व्यवस्था ठीक नहीं है इसे ठीक किया जाएगा_प्रद्युम्न सिंह तोमर ऊर्जा मंत्री मध्यप्रदेश शासन
ग्वालियर विधानसभा में लगातार हो रहे जल भराव और जर्जर सड़कों के गड्ढों का निरीक्षण करने अपनी टीम के साथ पहुंचे मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ा जब एक युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता ने मंत्री जी को सड़कों के गड्ढों के सवाल पर घेर लिया जिसके बाद मंत्री को जनता से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी पड़ी। दरअसल ग्वालियर विधानसभा में सड़कों और कॉलोनियों में जल भराव को लेकर लगातार हो रही किरकिरी के चलते मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बहोड़ापुर के आनंद नगर का दौरा किया और उनके साथ अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही। ग्वालियर की जर्जर सड़कों के लिए जिम्मेदार नगर सरकार और निगम के अधिकारियों की लापरवाही के निशान हर जगह नजर आए तो मंत्री ने सड़कों की बदहाल स्थिति के सीधे तौर पर कांग्रेस की नगर सरकार को जिम्मेदार ठहरा दिया मंत्री के इस बयान पर जब वहाँ मौजूद एनएसयूआई नेता राजवंश भारद्वाज ने ऊर्जा मंत्री से जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा तो मंत्री ने जनता की परेशानियों के लिए क्षमा मांगते हुए सरकार द्वारा कार्रवाई करने और समस्या का निराकरण करने की बात कही। हालांकि बाद में एनएसयूआई नेता ने भी उनसे कह दिया कि अब आपका ही भरोसा है।
