मध्यप्रदेश में लहराया फिलिस्तीन का झंडा
मिलादुन्नबी के जश्न में देश को भूला मुस्लिम युवक
मध्य प्रदेश के बड़वानी में पैगंबर मोहम्मद की पर यौमे पैदाइश ही मौके पर निकाले गए मिलादुन्नबी के जुलूस में फिलिस्तीन में झंडे लहराने का मामला सामने आया है। सेंधवा में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में एक युवक द्वारा फिलिस्तीन का झंडा लहरा कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिश की गई। बता दे ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में सेंधवा के टैगोर बैडी निवासी इरफान अली
ने फिलिस्तीन झंडा लहरा कर देश में वह वैमनस्यता फैलाने का काम किया। फिलिस्तीन झंडा लहराने का वीडियो वायरल होने पर सेंधवा पुलिस ने इरफान अली को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि फिलीस्तीन झंडा लहराने वाले युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया गया है वहीं अधिक से अधिक राशि से बाउंड ओवर भरवाया जाएगा जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति पर रोक लगे।
