अपने बीवी बच्चों को छोड़कर सजायाफ्ता नंदिनी के पागल था आरोपी अरविंद
नंदिनी को कैसे और क्यों मारा फिर कैसे हुआ अरविंद गिरफ्तार पूरी घटना का वीडियो
एंकर-: ग्वालियर जिस युवती ने मंगलवार को पुलिस की जनसुनवाई में पहुंचकर अपने पति पर उसके एआई की मदद से अश्लील फोटो बनाकर रिश्तेदारों को भेजना और ब्लैक मेलिंग आरोप लगाया था।इसी युवती को उसके इस कथित पति ने शुक्रवार दिनदहाड़े स्टेडियम के सामने गोलियों से भून दिया। गोली मारने के बाद अरविंद परिहार नामक आरोपी भागा नहीं बल्कि घायल युवती नंदिनी के पास ही बैठा रहा और किसी को भी पास नहीं आने के लिए धमकाता रहा। बाद में पुलिस ने आरोपी पर पथराव और आंसू गैस छोड़कर उसे किसी तरह काबू में किया। पकड़ने के बाद अरविंद की जमकर पुलिस और पब्लिक ने पिटाई की। इसके बाद अरविंद को पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।वही युवती नंदिनी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पता चला है कि अरविंद ने करीब तीन से चार राउंड वहां फायर किए थे।उसने लोगों को हिदायत दी थी कि यदि कोई उसके पास आया था वह खुद को गोली मार लेगा। तब लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने युवक को बलपूर्वक हिरासत में ले लिया। मंगलवार को ही नंदिनी ने अपने पति पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था और सुरक्षा की गुहार की थी। पत्नी का आरोप था कि अरविंद उसके रिश्तेदारों को अश्लील फोटो भेज रहा है लेकिन पुलिस ने उसे सिरोल थाने भेज कर अपना काम खत्म समझ लिया था। अरविंद को समय रहते पकड़ा नहीं गया। इसका नतीजा शुक्रवार को इस सनसनी खेज वारदात के रूप में सामने आया।
बाइट-अरविंद कुमार,आईजी,ग्वालियर
बाइट -: धर्मवीर सिंह एसएसपी ग्वालियर
क्या कहानी है नंदिनी और अरविंद के प्यार की आखिर क्यों इतना पागल हो गया अरविंद कि अपने बच्चों को भी भूल गया था
कहते हैं जब दिल आया गधी पर तो परी क्या चीज और ठीक यही कहावत ठीक यही बात सच साबित हुई नंदिनी और अरविंद के प्यार में कि जहाँ पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का बाप अरविंद अपने पति और बच्चे को छोड़कर आई नंदिनी के प्यार में पागल हो गया। अरविंद का पागलपन इस कदर अभी था कि अपने ही पति के कत्ल के आरोप में 4 साल सजा काटकर आई नंदिनी के लिए अरविंद ने अपना मैला भी खा लिया था। बावजूद इसके कई लड़कों से संबंध रखने वाली नंदिनी ने अरविंद को तिलांजलि दे दी और अरविंद के साथ लिव इन रिलेशनशिप को खत्म करते हुए अन्य लड़कों से संबंध बना लिए। जिसकी परिणिति नंदिनी की जघन्य हत्या के रूप में सामने आई।
देखिए नंदिनी की हत्या करने के बाद क्या कहा अरविंद ने
एंकर-: ग्वालियर के रूप सिंह स्टेडियम के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े राहगीरों के सामने युवती को गोली मारने वाले युवक से एक तरफ पुलिस कस्टडी में पूछताछ कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ ट्रामा सेंटर में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही युवती की मौत हो गई है।
वीओ-: पुलिस के सामने अब तक हत्याकांड की जो कहानी सामने आई है। उसके मुताबिक आरोपी अरविंद परिहार पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है, वहीं मृतका नंदिनी भी पूर्व से ही शादीशुदा थी और एक बेटे की मां भी थी। दोनों करीब 3 साल से लिव-इन में रह रहे थे। इसी बीच दोनों ने 2023 में आर्य समाज मंदिर में विवाह भी किया था। आरोपी अरविंद को शक था, कि नंदनी केवट के कहीं और भी अफेयर चल थे। ग्वालियर के पिछोर थाना क्षेत्र के पुट्टी गांव का रहने वाला आरोपी अरविंद परिहार के बारे में जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक वह पहले से ही दो शादियां कर चुका था और मृतका नंदिनी से आर्य समाज में उसने तीसरी शादी की थी। वही मृतिका नंदिनी उत्तर प्रदेश के झांसी की रहने वाली थी और साल 2022 में सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों की मुलाकात हुई थी। मृतिका नंदिनी के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी अरविंद से पहले भी वह कई लोगों के साथ लिव-इन में रह चुकी थी। अरविंद और नंदिनी के बीच कुछ साल तक तो सब ठीक चलता रहा लेकिन बीते कुछ महीनों से अरविंद उस पर शक करने लगा था कि उसके कई और भी लोगों से अवैध संबंध है। जब लड़ाई झगड़ा आपस में ज्यादा बढ़ने लगा ,तो नंदिनी ने आरोपी के खिलाफ कई थानों में प्रकरण दर्ज कराए थे, जिनमें हत्या के प्रयास का मामला भी शामिल था, लेकिन बाद में अदालत आरोपी अरबिंद को जमानत मिल गई थी। इसके बाद से आरोपी लगातार नाराज चल रहा था और शुक्रवार के दिन भी उनके बीच कहासुनी शुरू हुई इसके बाद आरोपी ने नंदनी की गोलीमार का हत्या कर दी।
बाइट-: हिना खान,CSP
वीओ-: गंभीर अवस्था में घायल नंदिनी की कुछ घंटे बाद ही इलाज के दौरान मौत हो गई थी इसके बाद उसका पोस्टमार्टम शनिवार सुबह कराया गया है, जहां झांसी से उसके पिता ब्रजमोहन रैकवार अपने पड़ोसी के साथ ग्वालियर आए थे और अपनी बेटी के शव को लेकर चले गए। नंदिनी के पिता का कहना है कि उन्हें उनकी बेटी की गोली मारने की जानकारी मिली थी बाद में इलाज के बाद उसकी मौत हो गई है। पिता और पड़ोसी ने बताया कि अरविंद नंदिनी का दूसरा पति था और इसके अलावा उसका कोई और पति नहीं है और ना ही उसने अपने किसी पति की हत्या की है उसका पहला पति अभी भी जिंदा है। उससे 8 साल का एक बेटा भी है जो हमारे साथ झांसी हमारे गांव में रहता है। नंदनी ग्वालियर … आरोपी पति अरविंद के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट में तारीख पर आई थी, तभी उसकी पति अरविंद ने उसकी हत्या कर दी थी।
बाइट-: बृजमोहन रैकवार, नंदिनी के पिता
बाइट-: लव कुश यादव, नंदिनी के पड़ोसी
वीओ-: बहरहाल आरोपी अरविंद को तो कट्टे सहित पुलिस ने हिरासत में ले लिया है लेकिन पूछताछ के दौरान कुछ और नए खुलासे होने की संभावना है। वही पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से कार्रवाई करने के लिए अधिकारी गण CSP और थाना प्रभारी सहित अन्य प्रदेश कर्मियों को पुरस्कृत करें।
देखिए किस कदर प्यार में पागल था अरविंद कि उसने प्यार में अपना मैला खाना भी स्वीकार कर लिया।
बेइंतिहा प्यार के बाद नफरत का ऐसा नंगा नाच केवल अवैध संबंधों में ही होता है। नैतिकता जिम्मेदारी और परिवार को त्यागने वालों का अंजाम बेहद खतरनाक होता है नंदिनी और अरविंद की कहानी ये सीख देती है। साथ ही ये पैगाम भी कि अपने परिवार को छोड़कर कोई सुखी नहीं रहा।
