ग्वालियर में रेत माफिया/खनिज विभाग की मिलीभगत से करोड़ों का काला कारोबार
रिहायशी इलाकों में जानलेवा स्टंट के साथ बेखौफ रेत माफियाओं का जाल
ग्वालियर में माइनिंग माफिया और खनिज विभाग की मिलीभगत के चलते लोगों की जान खतरे में है। यह हम नहीं कह रहे यह तस्वीरें बयान करती हैं की अवैध रेत माफिया रिहाइशी इलाक़ों और गली मोहल्लों में किस तरह से स्टंट बाजी करते नजर आ रहे हैं। और यह सब हो रहा है पुलिस प्रशासन की नाक के ठीक नीचे खास बात ये है कि अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को नाबालिग चलाते नजर आ रहे हैं जिससे किसी की भी जान जाने की आशंका लगातार बनी हुई है लेकिन पुलिस प्रशासन और खनिज विभाग की सरपरस्ती में लगातार ये अवैध धंधा जारी है। सवाल उठता है कि यह अवैध रेत से भरे हुए बिना नंबर के ट्रैक्टर ट्रॉली आखिर कहाँ से आ रहे हैं। किसकी सरपरस्ती में यह रेत माफिया बेखौफ अपने अवैध धंधे को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी तस्वीरें आपके शहर के अधिकतर इलाकों में मिल जाएगी जहां सुबह स्कूल जाते बच्चों को खतरे में डालते ट्रैक्टर ट्राली चालकों को ना तो पुलिस का डर है और ना ही आम जनता की जान की चिंता। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की मिली भगत से चलने वाले इस करोड़ के अवैध कारोबार का खुलासा जल्द होगा लेकिन उससे पहले देखी यह जानलेवा स्टंट और बेखौफ रेत माफिया।
