7 करोड़ के मोबाइल मिले तो सबके चेहरे खिले
मध्यप्रदेश में नंबर वन पर रही ग्वालियर पुलिस
एंकर-ग्वालियर साइबर सेल पुलिस ने गुम मोबाइल की बरामदगी में नया रिकॉर्ड कायम किया है। पुलिस मुख्यालय से CEIR पोर्टल की जारी रिपोर्ट में ग्वालियर पुलिस मोबाइल रिकवरी में मध्यप्रदेश में नंबर-1 आया है। प्रतिशत के आधार पर जिले को दूसरा स्थान मिला है। मंडला पहले और डिंडोरी तीसरे स्थान पर है। साइबर सेल टीम ने वर्ष 2024 और 2025 में गुम हुए 3209 मोबाइल फोन खोज निकाले है। इन मोबाइल की कीमत 6 करोड़ 94 लाख 75 हजार रुपए है। सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटा दिए है। जिससे हजारों लोगों के चेहरों पर फिर मुस्कान लौट आई है। दरअसल ग्वालियर SSP धर्मवीर सिंह ने बताया कि साइबर सेल टीम ने अलग अलग कंपनियों के मोबाइल बरामद किए है। यह मोबाइल सिर्फ ग्वालियर ही नहीं, बल्कि मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, गुना, झांसी, बिहार, केरल, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित देश के कई राज्यों से ट्रेस किए गए है। टीम ने लगातार ट्रैकिंग और तकनीकी विश्लेषण से सफलता यह सफलता हासिल की है। CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार ग्वालियर जिला मोबाइल रिकवरी में मध्यप्रदेश में नंबर-1 आया है। मध्यप्रदेश में मोबाइल फोन बरामदगी के प्रतिशत के आधार पर सबसे आगे मंडला जिला रहा है। ग्वालियर ने दूसरा स्थान हासिल किया है। डिंडोरी तीसरे, सिंगरौली चौथे, भिंड पांचवें, विदिशा छठवें, सिवनी सातवें, झाबुआ आठवें, अशोकनगर नौवें और रीवा दसवें स्थान पर हैं। टॉप टेन में भोपाल और इंदौर, जबलपुर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों के नाम तक नहीं हैं।
बाइट-: धर्मवीर सिंह,एसएसपी,ग्वालियर
