भाभी से बच के, बेचारे देवर को फँसाकर दस लाख रुपए ठगने की थी प्लानिंग,
लुटे पिटे देवर ने लगाई पुलिस से गुहार तब हुआ खुलासा
एंकर – ग्वालियर से एक मामला सामने आया है, जहां रिश्ते में भाभी ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर देवर को अपना शिकार बनाया. पीड़ित ने 5 लोगों पर उससे 10 लाख रुपए मांगने के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने पीड़ित की सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में भी लिया है. आरोपियों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।ग्वालियर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र का यह मामला है पेशे से बेलदार युवक ने शिकायत दर्ज कराई है कि. रिश्ते में उसकी भाभी ने उसकी दोस्ती एक अन्य महिला से कराई थी और गोवर्धन कॉलोनी स्थित एक घर में वह उस से मिलाने उसे ले गई थी. यहां फरियादी और महिला को अकेले कमरे में छोड़कर वह बाहर चली गई. और फिर महिला ने फरियादी को कपड़े उतारने के लिए कहा जैसे ही फरियादी ने अपने कपड़े उतारे वैसे ही उसकी भाभी अन्य तीन युवकों के साथ कमरे में आ गई पीड़ित के नग्न वीडियो बनाकर कहा कि तुमने उसकी महिला मित्र के साथ गलत काम किया है और तुम्हारे खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराऊंगी. इसके बाद आरोपियों ने फरियादी के साथ जमकर मारपीट भी की. और 10 लाख रुपए की डिमांड करने लगे. इतना ही नहीं आरोपियों ने फरियादी का मोबाइल और गाड़ी की चाबी भी छीन ली. बाद में फरियादी पुलिस के पास पहुंचा और अपनी पीड़ा पुलिस को बताइ. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
बाइट-रोबिन जैन,सीएसपी, ग्वालियर
