Headlines

कॉलेज प्रबंधन ने अटेंडेंस कम की तो छात्र ने लगा ली फाँसी

ग्वालियर में कॉलेज प्रबंधन के दबाव से तंग आकर छात्र की आत्महत्या 

सूसाइड नोट में माता पिता से माँगी माफी

एंकर-ग्वालियर पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के जलालपुर में रहने वाले मुरैना के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर मूलतः मुरैना का रहने वाला था और जलालपुर में किराए के मकान में रहकर डीएलएड की तैयारी कर रहा था। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए उनके सपने पूरे नहीं कर पाने पर अफसोस जताया है। उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि कालेज प्रबंधन की मनमानी के कारण उसे जान देना पड़ रही है। वह नियमित रूप से कॉलेज जाता था लेकिन उसकी अटेंडेंस जानबूझकर कम कर दी गई, उसे दो शिक्षकों द्वारा ठीक ढंग से पढ़ाया भी नहीं गया। इस कारण उसके नंबर कम आए।ऐसे में पुष्पेंद्र ने हताश होने के चलते अपने कमरे में फांसी लगा ली। पुरानी छावनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बाइट-रोबिन जैन,सीएसपी, ग्वालियर