दलित आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ सवर्ण समाज का फूटा गुस्सा
अजाक्स में पदभार सम्हालते ही किया था ब्राह्मणों की बेटी को अपमानित
ब्राह्मण बेटियों पर टिप्पणी करने वाले IAS संतोष वर्मा के ख़िलाफ़ लोगों की नाराज़गी बढ़ती जा रही है। ग्वालियर में सवर्ण समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। सवर्ण समाज ने आज रूप सिंह स्टेडियम से एसपी ऑफिस तक पैदल मार्च निकाला। इसमे सवर्ण समाज के लोग बड़ी तादाद में मौजूद रहे, एडवोकेट अनिल मिश्रा की अगुआई में पैदल मार्च SP ऑफिस पहुंचा, और IAS संतोष पर FIR की मांग की। सवर्ण समाज ने कहा कि IAS संतोष वर्मा की उन्हें माफी मंजूर नहीं है। हमें सिर्फ FIR चाहिए और उनकी बर्खास्तगी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है, तो वह आने वाले समय में इससे बड़ा प्रदर्शन और करेंगे सवर्ण समाज के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में एडवोकेट भी शामिल हुए। साथ ही कुछ महिलाएं… फरसे को लेकर भी साथ चली। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने क्राइम ब्रांच थाने ओर SP ऑफिस का घेराव कर दिया। साथ धरने पर बैठ गए। एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने सवर्ण समाज से ज्ञापन लिया और उनको तीन दिन में इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
बाइट- अनिल मिश्रा, अधिवक्ता
बाइट- धर्मवीर सिंह यादव, SSP
