Headlines

ग्वालियर में शाहीन बाग बनाने की धमकी_हनुमान जयंती पर यात्रा निकालने पर गुस्साए हिन्दू संगठन

हिन्दू संगठनों की पुलिस प्रशासन को चेतावनी 

यदि यात्रा नहीं निकली तो ग्वालियर में शाहीन बाग बना देंगे_श्रीराम हिन्दू सेना

एंकर -: ग्वालियर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र आपागंज से हनुमान जयंती के उपलक्ष में निकलने वाली धार्मिक यात्रा पर पुलिस प्रशासन का ग्रहण जारी है। बता दें कि 13 साल पूर्व पिछले कई वर्षों से हनुमान जयंती के अवसर पर हिन्दू संगठनों द्वारा इस यात्रा का आयोजन होता था। लेकिन 13 वर्ष पूर्व हुए मामूली उपद्रव के चलते जिला प्रशासन द्वारा इस यात्रा पर रोक लगा दी गई। हिन्दू संगठनों ने प्रशासन के इस अड़ियल रवैए को लेकर नाराजगी जताई है। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे यात्रा मार्ग पर बैरीकेटिंग कर यात्रा को रोके जाने को लेकर श्रीराम हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं दर्द सामने आया है उनका कहना है कि हम पिछले 13 वर्षों से लगातार यात्रा निकालने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन हर बार प्रशासन इस पर रोक लगा देता है इस बार दो अप्रैल का हवाला देते हुए प्रशासन ने सख्ती करते हुए हिन्दू संगठनों को समझाइश दी थी जिसके बाद पंचमुखी हनुमान मंदिर से निकलने वाली यात्रा का हनुमान जी की आरती करके मंदिर में ही समापन कर दिया गया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि वर्तमान में धारा 144 लगी हुई है कुछ लोग असामाजिक तत्वों द्वारा विध्वंस फैलाने का प्रयास करते हैं इसलिए उन्हें धारा 144 हटाने के बाद बाद यात्रा निकालने के लिए अनुरोध किया गया है। सीएसपी मनीष यादव का कहना है कि इन्हीं में से कुछ लोग विघ्न फैलाने का‌ काम करते हैं इसलिए इनसे कहा गया है कि जब आप लोग आश्वस्त हो जाएँ तो यात्रा की अनुमति ले सकते हैं जिस पर विचार किया जाएगा।

बाइट-: धर्मेंद्र शिंदे (अध्यक्ष श्रीराम सेना, ग्वालियर)

बाइट-: सोनू गुर्जर कार्यकर्ता हिन्दू संगठन
बाइट-: मनीष यादव (सीएसपी लश्कर, ग्वालियर)

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM