सड़कों पर सनातन…..
सत्ता पाने के लिए कुछ भी करेंगे ये नेता
राम कृष्ण की धरती पर बुद्ध और गाँधी का कब्जा।
सनातन सड़कों पर है क्योंकि सनातन संस्कृति भगवान श्रीराम और गाय के नाम पर आईं सरकारें आज देश को बुद्ध और गांधी को समर्पित कर चुकी हैं। यहाँ अब धार्मिक यात्राओं पर रोक है उसके लिए शासन प्रशासन आपको अनुमति नहीं देता क्योंकि लॉ एंड ऑर्डर का सवाल खड़ा हो सकता है।
गाय माता को बचाने के लिए वैष्णो माता की शरण में दंडवत यात्रा करने वाले रामचरण को अपने परिवार की भी चिंता नहीं है उसे चिंता है लगातार घटते और निजीस्वार्थ के लिए विभाजित होते सनातनी हिन्दुओं की हालांकि उसे पता है कि देश में हिन्दू राष्ट्र नहीं बनेगा उसे पता है कि गाय को माता मानने वाले देश में गाय रक्षा की बात बेमानी है। हजारों साधु सन्त और सनातनी गौ रक्षा के लिए हर रोज सरकार से गुहार लगा रहे हैं। हिंदुओ के लिए दुनिया भर में एक भी देश नहीं है और इसलिए कम से कम भारत को हिन्दुओं के लिए संरक्षित करने की मांग अब सीधे माता रानी के दरबार में जाकर लगाने की ठानी है। सड़कों पर हाथ गाड़ी में माता की तस्वीर के सहारे एक अकेला सनातनी लोगों को जगाने निकला है। वह किसी से कुछ नहीं माँगता कुछ नहीं कहता बस सड़कों पर माता को दंडवत करते हुए चला जा रहा है कि कोई नहीं सुनेगा तो वैष्णो माता जरूर सुनेगी। हाईवे पर तेज गति से जाते भारी वाहनों के बीच अपनी जान हथेली पर लेकर यह अकेला किंतु जुनूनी सनातनी रामचरण कब और कैसे जम्मू पहुँच पाएगा ये तो माता ही जाने लेकिन इतना जरूर है कि ऐसे सनातनियों के चलते ही विश्व का सबसे प्राचीन धर्म और धरोहर आज भी जिंदा हैं।
