ग्वालियर, हॉलमार्किंग के नाम 80 लाख के जेवर की ठगी का पर्दाफाश_दो आरोपी गिरफ्तार
यदि आप अपने जेवर की जाँच करवाने जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि शहर में ऐसे भी ठग मौजूद हैं जो आपके बाप दादाओं के पुश्तैनी जेवर एक झटके में गायब कर सकते हैं देखिए क्या और कैसे चल रहा शहर में ठगी का धंधा।
ग्वालियर में लाखों के जेवर हड़पकर फरार हुए ज्वेलर्स और उसके भाई को कोतवाली थाना पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धोखाधड़ी कर हड़पे गए सभी जेवर भी बरामद कर लिए हैं। दोनों पर हॉलमार्किंग के नाम पर ग्राहक के करोड़ों के विश्वास को तोड़कर लाखों के जेवर हड़पने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।
वीओ-दरअसल महाराजपुरा निवासी मानसिंह गुर्जर ने अपने बेटे की शादी के लिए 16 फरवरी 2026 को डीडी नगर स्थित वैष्णो ज्वेलर्स से करीब 64 तोला सोने के जेवर खरीदे थे। शादी नजदीक होने का हवाला देते हुए ज्वेलर्स संचालक सचिन सोनी ने बिना बिल और बिना हॉलमार्क के जेवर दे दिए थे। साथ ही भरोसा दिलाया था कि बाद में हॉलमार्किंग कराकर बिल उपलब्ध करा दिया जाएगा। शादी के बाद 25 मई को मानसिंह गुर्जर अपने परिजनों के साथ सराफा बाजार स्थित अमोला हॉलमार्क सेंटर पहुंचे, वहां सर्वर बंद होने की बात कहकर जेवर जमा करा लिए गए और एक कच्ची पर्ची दे दी गई। पीड़ित को तीन-चार दिन बाद जेवर लेने के लिए कहा गया। 29 मई को जब मानसिंह गुर्जर हॉलमार्क सेंटर पहुंचे तो कर्मचारियों ने बताया कि जिस दिन जेवर जमा हुए थे, उसी दिन करीब एक घंटे बाद सचिन सोनी सभी जेवर वापस लेकर चला गया था। यह सुनते ही पीड़ित के होश उड़ गए। काफी तलाश के बाद भी आरोपी का कोई पता नहीं चला तो मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि सचिन सोनी अपने भाई नितिन सोनी के साथ मेरठ में छिपा हुआ है।दोनों मेरठ से अपनी कार से ऋषिकेश भागने की तैयारी कर रहे थे तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 80 लाख रुपए कीमत के 64 तोला सोने के जेवर भी बरामद कर लिए हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि उन्होंने इस तरह की अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है या नहीं।
बाइट-जयराज कुबेर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,ग्वालियर
