Headlines

कलेक्टर की नाक के नीचे कैंटीन घोटाला_विधवा महिला से तीन गुना वसूली

ग्वालियर कलेक्ट्रेट में कैंटीन घोटाला_

7 हजार रूपए किराए पर लेकर 3 गुना किराए पर चढ़ा दी कैंटीन,

टेंडर धारक ने विधवा महिला की जमानत राशि भी हड़पी।

ग्वालियर की जिला कलेक्ट्रेट में फूड फैक्ट्री के नाम से संचालित कैंटीन विवादों‌ के घेरे में आ गई है। कलेक्टर की नाक के नीचे काफी दिनों से जारी कैंटीन का फर्जीवाड़ा उस समय सामने आया जब उसे संचालित करने वाली महिला कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुँची। आदित्यपुरम निवासी शबनम चौहान ने बताया कि मैंने वरुण रावत से कैंटीन किराए पर ली थी। लेकिन उन्होंने मुझसे किराए के 15 हजार रुपए लिए जबकि इस टेंडर के मुताबिक इस कैंटीन का किराया 7 हजार रुपए है। मुझसे साफ सफाई बिजली समेत लगभग 22 हजार रुपए किराया चार्ज किया जा रहा है। जो कि नियमों का उल्लंघन है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने मेरी जमानत राशि भी नहीं दी है। मैंने कैंटीन बंद कर दी है। बता दें कि नियम के मुताबिक जिसने टेंडर लिया है उसे ही दुकान या कैंटीन चलाने का अधिकार होता है। टेंडर धारक संबंधित दुकान किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराये पर नहीं दे सकता लेकिन यहाँ नियमों का उल्लंघन करते हुए घर बैठे लाभ कमाने की दृष्टि से कैंटीन किराए पर दे दी गई। हालांकि इस संबंध में जब कैंटीन संचालक वरुण रावत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैंने पार्टनरशिप पर कैंटीन दी थी। लेकिन इसका कोई भी दस्तावेज वे नहीं दिखा पाए। हालांकि इस मामले में एडीएम सी बी प्रसाद ने जाँच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

बाइट-: शबनम चौहान (फरियादिया)
बाइट-: वरुण रावत (कैंटीन संचालक)
बाइट-: सी बी प्रसाद (एडीएम ग्वालियर)

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM