Headlines

पुलिस ने कैसे किया विवेक मीणा के हत्यारों का शॉर्ट एनकाउंटर_जानिए ASP सुजावल जग्गा से

विवेक मीणा के कातिलों के शॉर्ट एनकाउंटर की कहानी,
एडीशनल एसपी सुजावल जग्गा की जुबानी।
देखिए सिर्फ ungali.in पर।

ग्वालियर में पिछले दिनों हुए विवेक मीणा हत्याकांड के आरोपी सौरभ यादव का शॉर्ट एनकाउंटर ग्वालियर पुलिस ने किया है। शहर के शंकरपुर इलाके में हुई आरोपियों और पुलिस की मुठभेड़ में सौरव यादव के पैर में गोली लगी और राहुल यादव को मौके से गिरफ्तार किया गया वहीं मुख्य आरोपी लाला अग्रवाल भागने में कामयाब रहा एडिशनल एसपी सुजावल जग्गा के मुताबिक बदमाशों से मुठभेड़ देर रात लगभग दो ढाई बजे के बीच हुई।
बदमाशों की तलाश में जुटी दो थानों की टीमों आरोपियों के मोतीझील इलाके में होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद सीएसपी कृष्णपाल सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी आलोक परिहार और थाना प्रभारी संतोष यादव की टीम ने सफलतापूर्वक आरोपियों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि पुलिस को देखने पर आरोपियों ने गाली गलौज और फायरिंग करना शुरू कर दिया जिसके उत्तर में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जो सौरव यादव के पैर में लगी और वह कृपा लेकिन बाइक सवार लाल अग्रवाल भागने में कामयाब रहा। सुजावल जगा का कहना है पुलिस की में लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हैं जल्द ही तीसरे आरोपी को रफ्तार किया जाएगा।

बाइट-: सुजावल जग्गा एडिशनल एसपी ग्वालियर

Please follow and like us:
Pin Share