भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न,
कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित में एक लाख सदस्य बनाने का दिया लक्ष्य।
देश का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी किसान संगठन भारतीय किसान संघ एक लाख किसानों को संघ के सदस्य के रूप में शामिल करेगा। ग्वालियर के कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित अभ्यास वर्ग में पधारे भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए प्रांतीय संगठन मंत्री भरत पटेल ने यह लक्ष्य सौंपा है। बता दें कि किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध भारतीय किसान संघ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आनुषांगिक संगठन है और किसानों की हर समस्याओं और परेशानियों को लेकर शासन प्रशासन को आगाह करता रहा है और किसानों को्ई आवाज सरकार तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाता रहा है। इस अभ्यास वर्ग के दौरान संघ के विभिन्न वक्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संगठन को ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूती प्रदान करने घर घर जाकर किसानों और उनके परिजनों को संघ की विचारधारा से जोड़ने के साथ राष्ट्रहित में उनके योगदान को देखते हुए किसानों के बेहद महत्वपूर्ण दायित्व का आभास कराने के लिए अभियान चलाने की बात कही। वहीं दूसरी ओर किसानों को जैविक खेती की ओर आकर्षित करने हेतु भी प्रशिक्षण दिया गया। कृषकों के आराध्य भगवान बलराम भारत माता और भारतीय किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्रों पर माल्यार्पण और ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ हुआ दो दिवसीय अभ्यास वर्ग भगवान बलराम और भारत माता की जय के नारों के साथ सम्पन्न हुआ। इस अभ्यास वर्ग में पधारे अतिथियों और संघ के पदाधिकारियों ने प्रेस को दिए अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय किसान संघ द्वारा किसानों को राष्ट्रहित के लिए प्रेरित करने के साथ जैविक खेती और संघ को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया गया है हमने इस वर्ष एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
RSS के आनुषांगिक संगठन भारतीय किसान संघ का अभ्यास वर्ग सम्पन्न_एक लाख सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य
