ग्वालियर,4 साल में महापौर शोभा सिकरवार की शून्य उपलब्धि,
पूछने पर झाँकने लगीं बगलें_जनहित में नहीं बता पाईं कोई भी काम
ग्वालियर की कांग्रेस महापौर शोभा सिकरवार ने अपने पूरे कार्यकाल में जनता के हित में एक भी उल्लेखनीय काम नहीं किया। और ये हम नहीं कह रहे ये बयान खुद महापौर का है उनका कहना है कि मुझे डबल इंजन की भाजपा की सरकार ने काम करने नहीं दिया। अधिकारी भी भाजपा नेताओं की ही बात मानते हैं मेरी नहीं। और ये बयान तब आया जब भाजपा के ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने ग्वालियर में मूलभूत सुविधाओं के लिए जिम्मेदार नगर निगम की नगर सरकार की मुखिया शोभा सिकरवार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर दिया। हालांकि ऐसा बिल्कुल नहीं कि महापौर ने एक भी उल्लेखनीय कार्य नहीं किया दरअसल जब महापौर से उनके कार्यकाल में हुए जनहित में सिर्फ एक उल्लेखनीय कार्य के बारे में जानकारी मांगी गई तो उनका कहना था कि हाँ हमने वेस्ट वंडर पार्क बनवाया है। अब वेस्ट वंडर पार्क से जनता का कितना और कैसे भला होगा ये तो महापौर ही जानें। महापौर अपने बयान में कहती हैं कि फंड सरकार से आता है लेकिन हमें नहीं मिलता अमृत योजना पर भी वे सवाल उठाती हैं कि अमृत योजना का काम सही नहीं हुआ। उपलब्धियों के विषय में वे बगलें झांकती नजर आईं उनके पीछे खड़े एक एमआईसी सदस्य ने उन्हें याद दिलाया कि आपके कार्यकाल में वेस्ट वंडर पार्क बना है तो उन्होंने यही बता दिया लेकिन आपको बता दें कि ग्वालियर की महापौर के पास अगले चुनाव में जनता को गिनाने के लिए एक भी उल्लेखनीय उपलब्धि या जनहित का काम नहीं नजर आता जबकि महापौर शोभा सिकरवार दावा करती हैं कि जनता जनार्दन सब जानती है लेकिन महापौर महोदया जनता तो ये भी जानती है कि पिछले तीन वर्षों से नगर निगम के पूरी तरह से फेल ड्रेनेज सीवेज के चलते बाढ़ग्रस्त ग्वालियर में आप कहीं भी नजर नहीं आईं आप नजर आती हैं तो सिर्फ उद्घाटनों और लोकार्पण के कार्यक्रमों में और हाँ कभी कभी निगम परिषद में इसके अलावा चुनाव के समय आप नजर आईं थीं जनता के बीच अगली बार शायद फिर आएंगी वोट मांगने यदि आपको टिकट मिला तो। लेकिन जनता को बताने के लिए आपके पास तब भी कुछ नहीं होगा।
महापौर शोभा सिकरवार नहीं बता पाईं अपनी एक भी उपलब्धि_पूछा तो बगलें झांकने लगीं बेचारी
