
लोकेशन ग्वालियर –
एंकर -: देश के सबसे हाई प्रोफाइल स्कूलों में से एक सिंधिया स्कूल जहाँ सलमान खान अनिल अम्बानी अनुराग कश्यप के अलावा देश की दशा और दिशा तय करने वाले कई आईएएस आईपीएस नामी गिरामी लोग यहाँ पढ़े हों और वही स्कूल आज इतना शर्मसार है कि यहाँ होने वाली घटना के बारे में कोई बोलने को तैयार नहीं, ग्वालियर के उसी सिंधिया स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है बता दें की सिंधिया स्कूल इससे पहले भी विवादों में रहा है जब बिहार के एक मंत्री के पुत्र के साथ यहां रैगिंग हुई थी क्योंकि मामला हाई प्रोफाइल है यहां पढ़ने वाले सभी छात्र देश के अलग अलग हिस्सों के र से आते हैं यही वजह है कि सिंधिया स्कूल प्रबंधन ना तो पीड़ित और ना ही आरोपी छात्र के बारे में कुछ भी बोलने के लिए तैयार है, मामला सिंधिया स्कूल से जुड़ा होने के चलते पुलिस भी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है वहीं सिंधिया स्कूल के बंद दरवाजे इस स्कूल परिसर में हुई इस बड़ी घटना पर सवाल खड़े कर रहे हैं, हालांकि पुलिस के मुताबिक दोनों छात्रों को हॉस्टल के अलग अलग कमरों में स्कूल प्रबंधन की निगरानी में रखा गया है, लेकिन इस मामले से जुड़ी सबसे अहम बात कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस स्कूल का नाम लेने से बचती नजर आ रही है।
हमारा मानना है कि किसी भी निगेटिव चीज या गंदगी को छिपाया जाना नहीं चाहिए क्योंकि समय बीतने के साथ वो सड़ांध मारने लगती है इसे साफ किया जाना चाहिए जिससे सिस्टम और समाज में सुधार हो सके, हम किसी बच्चे के खिलाफ नहीं हैं हमारा ये भी मानना है कि बच्चे कच्ची मिट्टी का घड़ा होते हैं उन्हें जैसा ढाला जाए वे ढल जाते हैं इसलिए अपने बच्चो को महंगे स्कूलों में भेजकर उनके भविष्य के प्रति निश्चिंत रहने वाले माँ बाप को भी संस्कार और सामाजिक सरोकार के तहत बच्चों को ढालना होगा केवल पैसा खर्च करने से उनकी जिम्मेदारी पूर्ण नहीं होती है, मेरा विचार है कि बच्चों के साथ उनके माँ बाप और शिक्षक भी उस बच्चे से ज्यादा दोषी हैं इसलिए बच्चों को प्रोफेशनल की नहीं पर्सनल की शिक्षा दीजिए…
