आ
शिवराज का विवादित बयान सीएम मोहन यादव ने जिताया हरियाणा,
मुख्यमंत्री मोहन यादव नहीं होते तो नहीं बनती भाजपा सरकार
देखिए क्या है विवादित बयान…..
हरियाणा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर मध्यप्रदेश में सियासत शुरू हो गई है, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नहीं होते तो हरियाणा में भाजपा की सरकार नहीं बनती ये विवादित बयान दिया है भाजपा के युवा नेता शिवराज यादव का उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया है, शिवराज यादव के मुताबिक प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हरियाणा चुनाव में कमान सम्हाली थी जिसके बाद भाजपा ने हरियाणा की 21 यादव अहीर बाहुल्य विधानसभाओं में बहुमत हासिल किया है, जब इस संबंध में शिवराज यादव से हमने बात की तो उनका कहना था कि हरियाणा चुनाव में यदि हमारे मुख्यमंत्री कमान नहीं सम्हालते तो शायद ये रिजल्ट नही होता क्योंकि वहाँ यादव अहीर समाज निर्णायक भूमिका में हैं और मुख्यमंत्री मोहन यादव के कहने पर अहीर समाज के लोगों ने भाजपा को वोट दिया है जिससे प्रचंड बहुमत से भाजपा की जीत हुई है।
वहीं इस बयान को लेकर यादव समाज में चर्चाओं का बाजार गर्म है वहीं ये बयान युवा नेता शिवराज सिंह यादव की मुख्यमंत्री के प्रति निष्ठा को प्रदर्शित करता है,
लेकिन अहम बात यह है ग्वालियर चम्बल अंचल के कथित छत्रप नेता क्या शिवराज यादव के इस बयान से कितना इत्तेफ़ाक रखते हैं ये शिवराज यादव क ओ आने वाले समय में पता चलेगा क्योंकि ग्वालियर चंबल का इतिहास रहा है कि यहाँ के नेता देश और प्रदेश की राजनीति का केंद्र रहे हैं और केंद्र से लेकर राज्य तक पूरा दखल रखते हैं अब आने वाले समय में देखना होगा कि शिवराज यादव का ये विवादित बयान क्या गुल खिलाता है मुख्यमंत्री मोहन यादव से नजदीकियां बढ़ा रहे शिवराज यादव के लिए राह में रोड़े अटकाते हैं या फिर मुख्यमंत्री का वरदहस्त शिवराज को प्राप्त होगा।
