
महारानी के आगे महाराजा की हार…
फेल हो गए थे ज्योतिरादित्य सिंधिया…
ओवर कॉन्फिडेंस में सिंधिया हो गए थे फेल
सिंधिया की जुबानी फेल होने की कहानी
राजनीति के परफेक्शनिस्ट मिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया फेल हो गए… जी हां ये हम नहीं कह रहे ये बयान है खुद सिंधिया का जो अपनी सहधर्मिणी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के आगे नहीं टिक पाए और फेल हो गए, ज्योतिरादित्य सिंधिया हर काम में परफेक्शन के लिए जाने जाते हैं लेकिन उनके जीवन में एक वाकया ऐसा भी हुआ कि ओवर कॉन्फिडेंस उन्हें भारी पड़ गया और एक टेस्ट में वे अपनी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे के आगे हार गए।
कैसे और क्यों फेल हुए सिंधिया…
अपनी शादी के बाद सिंधिया एमबीए करने अमेरिका की स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में गए थे सिंधिया वहाँ इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस लेकर गए थे लेकिन वहाँ का रूल है कि ड्राइविंग लाइसेंस दो महीने में एक्सपायर हो जाता है इसलिए वे अपनी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे के साथ ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट लेने पहुंचे लेकिन यहाँ सिंधिया का ओवर कॉन्फिडेंस लेवल हाई था और उन्होंने सोचा कि मैं बचपन से ही गाड़ी चला रहा हूँ तो साहब दोनों पति पत्नी ने अपना टेस्ट दिया और यहाँ नारी शक्ति की जीत हुई और ग्वालियर राजघराने के महाराजा सिंधिया को हार नसीब हुई और ये वाकया सिंधिया ने स्वयं अपने मुँह से बयान किया, इससे सबक मिलता है कि ओवर कॉन्फिडेंस और घमंड राजा महाराजाओं के नहीं टिकते और वो भी अपनी पत्नी के आगे सारे शेर चूहे नजर आते हैं ऐसा ही सिंधिया के साथ हुआ। सुनिए सिंधिया के मुँह से उनके फेल होने का किस्सा।
