फ्लैट में धमाके से इलाके में दहशत_2 घायल



आधी रात को धमाके से उड़ीं सबकी नीदें,

पुलिस अब तक नहीं तलाश पाई विस्फोट की वजह

एंकर – ग्वालियर में देर रात एक मल्टी के एक फ्लैट में अचानक विस्फोट हो गया विस्फोट में मल्टी के कई फ्लैट क्षतिग्रस्त हुए हैं और फ्लैट में मौजूद महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और FSL , BD&DS की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं लेकिन अभी तक ब्लास्ट होने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है दरअसल ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के भिंड रोड स्थित द गैलेक्सी प्लाजा मल्टी में उसे समय हड़कंप मच गया और मल्टी में मौजूद लोग दहशत में आ गए जब देर रात दो से तीन बजे के लगभग मल्टी के पहली मंजिल में बने फ्लैट में अचानक धमाका हो गया धमाका इतना जोरदार था कि मल्टी के जिस फ्लैट में धमाका हुआ उसके आसपास के फ्लैट के साथ-साथ आठवीं मंजिल तक इसका असर देखने को मिला और कई फ्लैट क्षतिग्रस्त हो गए धमाके की आवाज सुनते ही मल्टी में मौजूद रहवासी दहशत में बाहर निकल आए।घटना में धमाके के समय फ्लैट में रंजना राणा और रिश्तेदार अनिल राणा मौजूद थे जो बुरी तरह झुलस गए घायलों का कहना है कि 2 बजे के लगभग उन्होंने फ्लैट में लाइट चालू करने के लिए जैसे ही स्विच दबाया वैसे ही अचानक धमाका हो गया उसके बाद उन्हें कुछ समझ में नहीं आया घटना की जानकारी मिलते ही गोला का मंदिर थाना पुलिस के साथ FSL , BD&DS टीम और आला अफसर मौके पर पहुँचे और जांच पड़ताल शुरू की हैं लेकिन अभी तक ब्लास्ट होने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है फिलहाल पुलिस ने दोनों घायलों को जयारोग्य चिकित्सालय समूह के बर्न वार्ड में गंभीर हालत में भर्ती करा कर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं और पता लगाया जा रहा है की ब्लास्ट कैसे हुआ और क्या कारण रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

INSTAGRAM