11 लोगों को काटने वाले कुत्ते की बेरहमी से हत्या_जानवर बन गए गुस्साए लोग
https://www.facebook.com/share/r/1Aqtz21Fht/
बड़वानी
एक पागल कुत्ते द्वारा बड़वानी के सिलवाद थाना क्षेत्र स्थित हाट बाजार में 11 लोगों को काटने से हड़कंप हड़कंप मच गया और फिर जैसा कि आप भी जानते हैं कि इंसान से बड़ा हैवान कोई नहीं है तो गुस्साए लोगों ने कुत्ते को पकड़ कर पत्थरों से कुचल कर मार डाला। इस घटना से जहाँ इलाके में नगर पालिका के पर सवालिया निशान लग रहे हैं वहीं दूसरी तरफ आदमी की राक्षसी प्रवृत्ति भी सामने आई है।
हमारा मानना है कि आवारा कुत्ते हों जिन्हें हम स्ट्रीट डॉग कहते हैं और जिस क्रूरता के साथ इस श्वान को मारा गया है उससे यही लगता है कि सभ्यता का चोला ओढ़े हुए आदमी से बड़ा हैवान शायद दुनिया में नहीं है। क्योंकि जब इस पागल श्वान को पकड़ लिया गया था तो उसे नगर पालिका के सुपुर्द किया जा सकता था लेकिन लोगों ने इस बेजुबान जीव को निर्ममता से मारना ठीक समझा।
