भारतीय योग का विश्व में डंका_ग्वालियर किले पर योग दिवस पर भव्य आयोजन
सत्य सनातन संस्कृति और योग का परचम पूरे विश्व में लहरा रहा
आज भारत की सनातन संस्कृति की सबसे महत्वपूर्ण जीवनशैली योग क्रियाओं को पूरा विश्व अपना रहा है, निरोग रहने और स्वस्थ जीवनशैली के लिए विश्व के 175 से ज्यादा देशों ने योग को अपनाया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज ग्वालियर समेत पूरे देश भर के बच्चों बुजुर्गों और युवाओं ने योग क्रिया में भाग लिया है।
ग्वालियर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ग्वालियर के ऐतिहासिक किले पर स्थित राजा मानसिंह तोमर पैलेस परिसर में हजारों लोगों द्वारा योग क्रिया को संपन्न किया गया। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश वासियों को बधाई दी। राजा मानसिंह पैलेस के मैदान में आयोजित 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में सरकार के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा सांसद भारत सिंह कुशवाहा कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान और एसएसपी धर्मवीर सिंह मौजूद रहे। योगाभ्यास के मौके पर मंच से संबोधन देते हुए ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विश्व के 170 देशों ने योग को अंगीकार किया है योग हमारी भारतीय सनातन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है वर्तमान में इसे इसे विश्व में जन सामान्य के निरोग और स्वास्थ्यप्रद जीवनशैली के लिए जाना जाता है। वही मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने हजारों लोगों के साथ योगासन किया। नारायण सिंह कुशवाहा ने बताया कि देश महान संत और योगाचार्य महर्षि पतंजलि ने योग की शुरुआत की थी जिससे आज पूरा विश्व लाभान्वित है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सम्पूर्ण विश्व आज योग कर रहा है