Headlines

शराबी महिला टीचर का स्कूल में हंगामा_मजदूरों के साथ अभद्रता

शराब पीकर स्कूल पहुँची महिला शिक्षक ने स्कूल में किया हंगामा

https://www.facebook.com/share/v/1YdNE7CFBJ/

अब तक आपने शराबी शिक्षकों द्वारा स्कूल में नौकरी करते देखा होगा लेकिन ये पुरुष शिक्षक होते थे लेकिन पहली बार हम आपको ऐसा अनोखा नजारा दिखाने जा रहे हैं जो आपको हैरान कर देगा। साक्षी स्कूल में शराब पीकर पहुंची महिला टीचर ने न केवल मजदूरों के साथ अभद्रता की बल्कि पूरे स्कूल का माहौल खराब कर दिया। क्या आप इन्हें टीचर कहेंगे क्या ये बच्चों का भविष्य खराब नहीं करेंगे।
दरअसल मध्यप्रदेश के धार में एक महिला टीचर द्वारा शराब पीकर स्कूल में हंगामा करने का मामला सामने आया है। धार जिले की मनावर तहसील के ग्राम सिंघाना प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ टीचर कविता कोचे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह शराब पीकर स्कूल में काम कर रहे मजदूरों से अभद्र व्यवहार कर रही है ।
इस मामले को लेकर स्कूल के प्रिंसिपल एवं अन्य टीचरों द्वारा शिकायत की गई जिसमें बताया गया की कोचे मैडम द्वारा आए दिन शराब के नशे में चूर होकर विद्यालय आती है और स्टाफ एवं विद्यार्थियों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करती है। जिससे विद्यालय का वातावरण प्रभावित होता है।शिक्षकों का कहना है कि, कोचे मैडम का यह व्यवहार न केवल स्कूल के अनुशासन को ठेस पहुंचा रहा है, बल्कि बच्चों के मानसिक विकास और अनुशासन पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। साहयक आयुक्त धार ने शराबी शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अब सवाल यह उठता है की महिला टीचर कितने समय से शराब टी कर आ रही थी इस पर पूरे स्कूल स्टाफ ने अब तक चुप्पी साधे रखी थी इससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों पर क्या असर पड़ेगा।

 

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM