स्मार्ट सिटी के स्मार्ट स्कूल भी जलभराव की चपेट में

स्मार्ट स्कूल संयुक्त संचालक शिक्षा सब जगह पानी पानी

निगम प्रशासन गहरी नींद में_जिला प्रशासन को परवाह नहीं

ग्वालियर स्मार्ट सिटी का स्मार्ट स्कूल स्मार्ट बारिश की भेंट चढ़ा, जी हाँ ये हम नहीं कह रहे यह तस्वीरें बयान कर रही हैं जहाँ शिक्षा नगर में करोड़ों की लागत से बना स्मार्ट स्कूल और उसके ठीक सामने शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक अरविंद सिंह का बंगला आज बारिश के चलते एक गंदे नाले में तब्दील हो गया है। अक्सर हर बारिश में शहर के अंदर निगम प्रशासन की लापरवाही की इससे कहीं ज्यादा भयावह तस्वीरें सामने आती हैं लेकिन नगर निगम या जिला प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंगती क्योंकि निरंकुश अधिकारी हम नहीं सुधरेंगे की तर्ज पर बिल्कुल काम नहीं करते हैं। हमारे संवाददाता राजकुमार शर्मा ने ग्वालियर के नागरिकों को सुविधाओं का दावा देने वाले जिम्मेदारोंं की पोल कैसे खोली देखिए ये खास रिपोर्ट

क्या है मामला

खबर ग्वालियर से जहां शिक्षा नगर मैं जिले के शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के निवास के लिए बनाया गया था और यहां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विद्यालय भी है जो स्मार्ट स्कूल की श्रेणी में आता है यहां बारिश के इस मौसम में जल भराव के कारण स्कूल में आने वाले विद्यार्थियों को भी काफी परेशानी होती है साथ ही शिक्षा विभाग के जो आला अधिकारी इस क्षेत्र में रहते हैं वहां भी जल भराव के कारण विषम परिस्थिति निर्मित हो गई है आपको बता दें कि यहां पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग ग्वालियर अरविंद सिंह का भी बंगला है उनके बंगले के सामने भी पानी भरा हुआ है और बंगले में अंदर नहीं जाया जा सकता है आखिरकार शिक्षा नगर के इस परिसर में जल निकासी के लिए जिम्मेदार कौन है यह देखने वाली बात है अब देखना यह है कि खबर के बाद प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों के कान पर जूँ रेंगती है या शिक्षा नगर के इस जल भराव की समस्या से वहां निवासरत अधिकारियों और कर्मचारी की समस्या का समाधान हो पता है या यह अव्यवस्थाएं ऐसे ही चलती रहेगी।

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM