ग्वालियर के सिंधिया राजवंश के जयविलास पैलेस पर एलीवेटेड का काला साया
महल की दीवार पर चलेगा बुलडोजर_देखिए खास रिपोर्ट
क्या सिंधिया का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट एलिवेटेड रोड उन्हीं के महल की दीवार पर भारी पड़ जाएगा। क्या केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इसे बर्दाश्त कर पाएँगे। यह सवाल तब उठता है जब एलिवेटेड रोड पर निकाले जा रहे लूप के लिए जमीन नापने पहुंचे लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री जोगेंद्र यादव और उनके अमले द्वारा महल के ठीक बाहर की दीवार के अंदर तक सफेद निशान लगा दिए। देखिए ungali.in कि यह खास खबर।
ग्वालियर की ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने वाले एलिवेटेड रोड के प्रोजेक्ट में शहरी क्षेत्र में बरसों से हो रहा अतिक्रमण सबसे बड़ी रुकावट बन कर सामने आया है। स्वर्णरेखा नदी के किनारे पर अतिक्रमण कर किए गए कच्चे पक्के सैंकड़ों की संख्या में निर्माण को हटाने में प्रशासन को पसीना छूटने वाला है। सूत्रों के मुताबिक स्वर्ण रेखा नदी के किनारे पर मौजूद 360 से ज्यादा निर्माण एलिवेटेड रोड के रास्ते में आ रहे हैं जिन्हें हटाया जाना है। तहसीलदार मनीष जैन के मुताबिक नोटिस की कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही लोगों को सुनवाई का मौका देकर अतिक्रमणकारियों के निर्माण हटाए जाएंगे वहीं दूसरी ओर जिनकी निजी भूमि एलिवेटेड रोड के रास्ते में आ रही है उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर एलिवेटेड रोड निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे लोक निर्माण विभाग सेतु के कार्यपालन यंत्री जोगिंदर यादव का कहना है की एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य में आड़े आ रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस की कार्रवाई की जा रही है जिला प्रशासन द्वारा भू अर्जन और अधिग्रहण को लेकर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। खास बात यह है कि इस अतिक्रमण हटाओ की मुहिम में ग्वालियर के सिंधिया राजवंश के महल यानी जय विलास पैलेस की दीवार भी तोड़ी जा सकती है। कार्यपालन यंत्री जोगेंद्र यादव ने बिना नाम लिए हुए कहा कि जो भी एलिवेटेड रोड के रास्ते में आएगा उसे हटाने की कार्रवाई करेंगे यदि संबंधित व्यक्ति का निर्माण निजी भूमि पर है तो उसे मुआवजा मिलेगा अन्यथा तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी सुनिए क्या कहा लोक निर्माण विभाग सेतु के कार्यपालन यंत्री जोगेंद्र यादव ने।
