हाथों में तिरंगा थाम कर तिरंगा यात्रा का आगाज_मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने किया देशभक्ति से ओतप्रोत यात्रा का नेतृत्व
ग्वालियर
एंकर -: स्वतंत्रता दिवस आने में अभी चार दिवस शेष हैं लेकिन देश अपने आजादी के महोत्सव में झूम रहा है और यही वजह है कि आज ग्वालियर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में हजारों की संख्या में शहर वासियों ने तिरंगे को सलाम किया तिरंगा यात्रा निकाली और भारत मां को नमन किया।
ग्वालियर में आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा पूरे प्रदेश में निकाली जाएगी। मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत अलग-अलग नगरों में रैलियों के माध्यम से सभी आयु वर्ग के लोग देशभक्ति का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में दिखाई गई एकजुटता और देश सेवा की भावना का जश्न मनाने के लिए यह सिलसिला शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री ने ग्वालियर वासियों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर तिरंगा यात्रा में कलेक्टर रुचिका चौहान, एएसपी धर्मवीर सिंह, नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय, एवं अलग-अलग संस्थाओं के प्रतिनिधि, प्रशासनिक विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, स्कूलों कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की।
बाइट – मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव
