ग्वालियर में मस्जिद कमेटी और वक्फ कमेटी के अध्यक्ष के बीच ठनी
स्थानीय मुस्लिम समाज भी अध्यक्ष तहसीन पठान के खिलाफ लामबंद
एंकर-: बहोड़ापुर मस्जिद कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के साथ मुस्लिम समाज भी वक्फ कमेटी के अध्यक्ष तहसीन पठान के खिलाफ लामबंद हो गया है। तहसीन पठान पर पहले से खुद को स्वघोषित अध्यक्ष बनाने के आरोप लगे हैं लेकिन अब उनके खिलाफ ग्वालियर मुस्लिम समाज द्वारा मोर्चा खोलने से उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं , हाल ही में उन्होंने बहोड़ापुर मस्जिद कमेटी में गलत तरीके से बिना अनुमति निरीक्षण करके मस्जिद कमेटी को अपने खिलाफ कर लिया। यह आरोप बहोड़ापुर मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष शाकिब खान ने लगाए हैं उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया है कि तहसीन पठान अपने आप को जिला वक्फ कमेटी अध्यक्ष बताकर 22 तारीख को कुछ बाहर के लोगों के साथ मस्जिद में आए और जबरन बगैर दस्तावेजों के अवैध वसूली की शिकायत की बात की और मस्जिद के दुकानदारों से भी गलत तरीके से पूछताछ की साथ ही एक सोशल मीडिया पर भी मस्जिद कमेटी के खिलाफ बेवजह गलतबयानी की जिससे बहोड़ापुर मस्जिद कमेटी के सभी पदाधिकारियों की छवि को भारी नुकसान पहुंचा है, वहीं मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष साकिब खान ने वक्फ बोर्ड भोपाल चेयरमैन डॉक्टर सनवर पटेल से गुजारिश की है कि ऐसे व्यक्तियों को अध्यक्ष न बनाया जाए जो वक्फ कमेटियों की मदद की बजाय अभद्रता करते हैं। और क्या कुछ कहा बहोड़ापुर मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष साकिब खान व दुकानदारों ने आपको सुनाते हैं।
बाइट-: साकिब खान (अध्यक्ष बहोड़ापुर मस्जिद कमेटी)
