Headlines

शराब दोस्ती और मौत की कहानी_दगाबाज दोस्तों से सम्हलकर

रात को दोस्तों के साथ छलकाए जाम_सुबह लाश ने बयान की दगाबाजी की कहानी

एंकर-: ग्वालियर में रात के अंधेरे में शराब के नशे में दोस्ती में दगा और भरोसे के कत्ल का मामला सामने आया जहाँ  रात को शराब के जाम छलकाने वाले हमप्याला दोस्तों ने ही चाकू मारकर अपने दोस्त की बेरहमी से जान ले ली दरअसल ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण तलैया इलाके में सुबह-सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब इलाके के लोगों ने एक लहू लुहान युवक का शव रास्ते की सीड़ियों पर पड़े देखा. तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है और मौके पर पहुंची बहोड़ा पुर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मृतक की पहचान आनंदपाल के रूप में हुई. आनंद के परिजन भी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि आनंद देर रात तक अपने दोस्तों के साथ था और उन्होंने शराब भी पी थी. संभवत शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में आनंद की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई है. हलवाई का काम करने वाले मृतक आनंद पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। परिजनों के मुताबिक आनंदपाल अपने एक दोस्त के यहां भी रात 12:30 के करीब ₹100 मांगने गया था ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि रात 2 से 2:30 बजे के बीच उसकी हत्या हुई है. मौके पर पहुंचे सीएसपी कृष्ण पाल सिंह का कहना है कि सूचना मिली थी कि लक्ष्मण तरैया इलाके में हीरा भूमिया मंदिर के पास एक युवक का शव पड़ा है. मृतक की पहचान आनंदपाल के रूप में हुई है. मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है. इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस तलाश कर रही है मृतक के शव के पास कुछ पैसे भी पड़े मिले हैं. हत्या कैसे हुई और क्यों हुई यह जांच का विषय है. और पुलिस जल्द पूरे मामले का खुलासा करेगी।

बाइट-: श्याम सिंह, मृतक का परिजन

बाइट-: कृष्ण पाल सिंह, सीएसपी बहोड़ापुर

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM