ग्वालियर के झोलाछाप डॉक्टर ने काम के बहाने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया
एंकर-ग्वालियर उपनगर ग्वालियर थाना क्षेत्र के घास मंडी नौमहला इलाके में एक निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर ने अपने यहां हेल्पर का काम करने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना करीब 20 दिन पुरानी है। दुष्कर्म के बाद किशोरी इतनी घबरा गई थी उसने डॉ राम सिंह के यहां से नौकरी भी छोड़ दी। बाद में डॉक्टर राम सिंह लड़की को दोबारा आने के लिए मजबूर करने लगा।तब लड़की ने घर वालों को डॉक्टर की करतूत बताई। इसके बाद ग्वालियर थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दुष्कर्मी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. वही लड़की का मेडिकल भी कराया गया है।डॉक्टर के खिलाफ पास्को और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बाइट-रोबिन जैन,सीएसपी, ग्वालियर