कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़_सड़क से सदन तक बवाल

भाजपा को घेरने की रणनीति_वोट चोर गद्दी छोड़ के लिए जनता की रायशुमारी

वोट चोर गद्दी छोड़ कांग्रेस का इस नारे से सड़क से सदन तक की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए देशव्यापी अभियान का असर ग्वालियर में देखने को मिल‌ रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार को घेरने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर जनमत संग्रह का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ग्वालियर शहर में बूथ स्तर पर वोट कर गाड़ी छोड़ के नारे के साथ कांग्रेस का आम जनता का जनमत हासिल करने के लिए हस्ताक्षर अभियान जारी है। जहां एक और सड़क पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा समय तमाम कांग्रेस नेता मोर्चा संभाले हुए हैं वहीं दूसरी ओर नगर निगम परिषद में भी कांग्रेसी पार्षद वोट चोर गद्दी छोड़ के नारोंं से भाजपा नेताओं को मुश्किल में डाले हुए हैं। वही आम जनता की बात करें तो वह भी कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में बढ़ चढ़कर सहयोग देती नजर आ रही है। भाजपा सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता सुनील शर्मा कहते हैं कि यह अभियान जनता को उसके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और वोट चोरी से सरकार खड़ी करने के खिलाफ एक जन आंदोलन बन गया है। आम जनता जागरुक हो रही है और आगामी चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्ट सरकार को करारा जवाब देगी।

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM