नशे के आरोप में बिना जांच नप गए ASI, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने करवा दिया लाइन हाजिर

महिला से अभद्रता की तो वायरल वीडियो ने पहुँचा दिया लाइन

महिला के आरोप पर भड़के एएसआई कहा जीवन में कभी नशा नहीं किया 

एंकर -: ग्वालियर में विगत रात्रि महिला मीडिया कर्मी के साथ मुरार थाना अंतर्गत आने वाले जिला चिकित्सालय में अभद्रता मामले में नया मोड़ आया है जहाँ अभद्रता के आरोपी एएसआई आर के त्रिपाठी को एसएसपी द्वारा लाइन हाजिर करने के बाद महिला द्वारा लगाए गए आरोपों से पूरी तरह से इनकार किया है। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एएसआई राजकिशोर त्रिपाठी एक महिला पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे थे वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी एएसआई आर के त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया था। महिला ने ऐसा त्रिपाठी पर नशे में अभद्रता करने के लिए गंभीर आरोप लगाए थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एएसआई त्रिपाठी महिला पर चिल्लाते नजर आ रहे हैं वहीं महिला भी उन्हें नशे में होने की बात कह रही है।

वीओ-: ग्वालियर की जिला अस्पताल में हुई अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एएसआई राजकिशोर त्रिपाठी ने महिला द्वारा नशे में होने के आरोपों का खंडन‌ करते हुए कहा कि मैंने जीवन में कभी भी शराब या नशे का सेवन नहीं किया है वरिष्ठ अधिकारी चाहें तो कभी भी मेरी जांच करवा सकते हैं। वही उनका यह भी कहना है की महिला द्वारा बिना अपना परिचय बताए वीडियो बनाए गए जबकि उस समय मैं सूचना के आधार पर अस्पताल के गेट पर खड़े शराबियों को वहां से हटा रहा था। संभव है कि वो शराबी उस महिला के साथ हो। वह शराबी चाय के ठेले पर खड़े थे। अधिकारियों ने‌ क्या समझ कर ऐसा किया है जबकि मैंने‌ किसी तरह की अभद्रता नहीं की है।

बाइट-: ममता बघेल फरियादी महिला

बाइट-: आर के त्रिपाठी एएसआई थाना मुरार ग्वालियर

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM