Headlines

विधवा बहन के यहाँ डाका डालने वाले बंटी बबली का खुलासा_50 लाख की लूट का आरोप

जिस बहन ने दिया रहने को आशियाना_उसीके यहाँ भाई भाभी ने डाला डाका_पुलिस ने किया 50 लाख लूट का खुलासा

ग्वालियर जिले की डबरा सिटी थाना पुलिस ने दो दिन पहले 4 जून हुई 49 लाख से अधिक की लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया है खास बात ये है कि जो पीड़िता है वो और उसका पति ही मुख्य षड्यंत्रकारी यानि मास्टर माइंड निकले , पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और घटना से जुडी कड़ियों को जोड़ते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे लूटा  गया कैश और जेवर भी बरामद कर लिए हैं।

 

-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि डबरा में 4 जून को हुई लाखों रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात के बाद से ही पुलिस एक्टिव हो गई थी , घटना के सभी साक्ष्य जुटाए गए, तकनीकी साक्ष्य औरबयानों के बाद जब कड़ियों को जोड़ा गया तो बहुत कुछ संदिग्ध लगा जिसपर काम किया और 24 घंटे से कम समय में ही घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया। एसएसपी ने बताया की कि इस घटना का सबसे बड़ा पहलू ये है कि जिस महिला ने खुद को पीड़िता बताया था वही इस लूटकांड की मास्टरमाइंड निकली है, इससे भी बड़ी बात ये है कि मामला पारिवारिक है, जिस विधवा बहन मोनिका ने अपन भाई और भाभी को अपने घर में रखा उन दोनों ने ही जीवन भर की कमाई को लूट लिया और रिश्तों को तार तार कर दिया एसपी ने बताया कि इसमें दोनों पति पत्नी शुभम श्रीवास्तव और पिंकी श्रीवास्तव के अलावा उनके साथी सोनी जाटव और आसिफ खान को गिरफ्तार किया है।एसएसपी ने बताया कि करीब 50 लाख की लूट के बाद ही आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई थी, दो एडिशनल एसपी, क्राइम ब्रांच, डबरा एसडीओपी , डीएसपी क्राइम सहित 10 थाना प्रभारियों की टीम अलग अलग पर जाँच में जुटी जिसके बाद जो साक्ष्य सामने आये तो उसने पुलिस को चौंका दिया, पुलिस के शक के दायरे में पिंकी और शुभम आये जिनसे पुलिस ने जब कड़ी पूछताछ की,  चोट के बारे में कड़ाई से पूछा तो कहानी पलट गई।पुलिस ने बताया कि पिंकी ने अपनी ननद मोनिका की अलमारी में लाखों रुपये के जेवर और कैश देख लिया तो उसकी नीयत बिगड़ गई फिर उसने षड्यंत्र रचा और जब घर में कोई नहीं था तो अपने पति और उसके एक साथी को बुलाकर फ़िल्मी अंदाज में अलमारी तोड़ी, सिर पर चोट मारी, टेबल का शीशा तोड़ा जिससे लूट की घटना असली लगे लेकिन तकनीकी साक्ष्य और पुलिस की पैनी निगाहों से आरोपी बच नहीं सके, पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है।

 

बाइट-धर्मवीर सिंह ,एसएसपी,ग्वालियर

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM