Headlines

सूबेदार के घर लाखों की चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार_रिवाल्वर भी बरामद

ग्वालियर, सेना के रिटायर्ड सूबेदार के घर चोरी करने वाले गिरफ्तार_रिवाल्वर समेत 8 लाख का माल किया था चोरी

ग्वालियर में सेना से रिटायर्ड सूबेदार के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई रिवॉल्वर, सोने-चांदी के आभूषण, एलईडी टीवी समेत करीब 8 लाख रुपए का माल बरामद किया है।

 

दरअसल ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित आदित्यपुरम वैष्णवीधाम फेस-2 निवासी बृजेश कुमार सिंह ने 29 अक्टूबर 2023 को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह पत्नी के साथ घर से बाहर गए थे। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। चोर अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात, 50 हजार रुपए नकद, एलईडी टीवी और उनकी लाइसेंसी 7.65 एमएम रिवॉल्वर चोरी कर ले गए थे।मामले में अहम सुराग हजीरा थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी राजकुमार जाटव से पूछताछ के दौरान मिला। इसके बाद महाराजपुरा पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथी प्रदीप राठौर के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने प्रदीप राठौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात और एलईडी टीवी बरामद किए गए। पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि चोरी की गई रिवॉल्वर उसने देवेंद्र यादव को बेच दी थी। पुलिस ने देवेंद्र यादव को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद कर ली है. आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकार्ड है और उनसे पूछताछ जारी है। उनसे शहर में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।

 

बाइट-नागेंद्र सिंह सिकरवार,सीएसपी,ग्वालियर

 

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM