Headlines

पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल_किसने किया दो किलो सोना गायब

ग्वालियर, पुलिस ने किया 80 लाख का सोना बरामद_आरोपी ज्वैलर्स गिरफ्तार_फिर भी दो किलो सोना गायब_कौन है असली चोर_पुलिस या सुनार…?

ग्वालियर में पिछले दिनों सोना कारोबारी द्वारा की गई 80 लाख के सोने की ठगी के मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस की कार्रवाई उस समय सवालों के घेरे में आ गई जब ठगे गए पीड़ितों ने कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा और एसएसपी धर्मवीर सिंह पर आरोपियों से मिले होने के गंभीर आरोप लगा दिए यही नहीं उनका यह कहना है की थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा ने धर्मवीर सिंह के संरक्षण में जब्त किए गए आधे से ज्यादा सोने को गायब कर दिया गया। फरियादी अनूप सिंह भूपेंद्र गुर्जर समेत आधा दर्जन लोगों से लगभग 50 तोला सोना लेकर गायब हुए ज्वेलर्स सचिन सोनी और उसके भाई को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया था और आरोपियों के कब्जे से 80 लाख कीमत के जेवरात भी बरामद कर लिए थे लेकिन जिन फरियादियों ने पहले से ही थाने से लेकर एसएसपी से गुहार लगाई थी उनकी अब तक एफआईआर तक नहीं हो पाई है। सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार को अपनी व्यथा सुनाने पहुंचे फरियादियों ने इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं उन्होंने पुलिस द्वारा आरोपियों को संरक्षण देने और और सोने का बड़ा हिस्सा पुलिस द्वारा गायब करने के आरोप लगाए हैं उन्होंने इसका एक वीडियो भी दिया है जिसमें ज्वेलर्स को दिए गए जेवरात नजर आ रहे हैं वही पुलिस द्वारा कोर्ट ले जाए जा रहे आरोपियों को धमकाने और जल्द जमानत की बात कही जा रही है। हालांकि इस संबंध में नागेंद्र सिकरवार ने बताया कि फरियादियों की शिकायत पर एफआईआर करने के लिए निर्देश महाराजपुरा थाना को दे दिए गए हैं जांच के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM