Headlines

स्कूली बच्चों ने निकाली जगन्नाथ रथयात्रा_श्रद्धा भक्ति का अनोखा संगम

ग्वालियर में स्कूली बच्चों ने निकाली जगन्नाथ की रथ यात्रा,

सर्व धर्म समभाव के साथ श्रद्धा भक्तिभाव का अनोखा संगम।

ग्वालियर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं में शुमार ब्रिलिएंट स्टार स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा सर्वधर्म समभाव का अनोखा उदाहरण पेश करते हुए भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। सभी वर्गों और धर्मों के छात्रों और विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ भगवान जगन्नाथ जी के रथ को बड़े ही भक्तिभाव से खींचा। इस दौरान ब्रिलिएंट स्टार स्कूल की चेयरपर्सन शकुंतला सिंह परिहार, डायरेक्टर रणवीर सिंह परिहार और प्राचार्य जितेंद्र सिंह तोमर ने रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ बलभद्र और सुभद्रा की पूजा अर्चना की। गौरतलब है कि आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को प्रारम्भ होने वाली इस यात्रा को देश भर में बड़े ही भक्तिभाव से मनाया जाता है। यह यात्रा देश में सर्व समाज के लिए एक अनोखा उदाहरण प्रस्तुत करती है। लम्बी रस्सी के सहारे भगवान जगन्नाथ बलभद्र और सुभद्रा के रथ को खींचते कतार में लगे छोटे छोटे बच्चों द्वारा भगवान जगन्नाथ की जय के नारों से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। ब्रिलिएंट स्टार स्कूल की चेयरपर्सन शकुंतला सिंह के अनुसार यह जगन्नाथ रथ यात्रा स्कूल के बच्चों द्वारा पहली बार निकाली जा रही है इसके बाद हर वर्ष इसका भव्य आयोजन किए जाने का प्रस्ताव है।

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM