Headlines

स्कूल की मनमानी से पेरेंट्स की जेब पर भार_शिक्षा विभाग भी बेबस

ग्वालियर,श्री चैतन्य टैक्नो स्कूल की मनमानी पेरेंट्स पर भारी,

छात्रों की यूनिफॉर्म के नाम पर वसूली_कैमरे के सामने नहीं आया स्कूल प्रबंधन

ग्वालियर में प्रशासन और जिला शिक्षा विभाग द्वारा निजी स्कूलों द्वारा वसूले जा रहे यूनिफॉर्म के मनमाने दामों पर रोक लगाने के दावो के बावजूद यह मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ग्वालियर कलेक्ट्रेट में गुहार लगाने पहुँचे यह बुजुर्ग श्री चैतन्य टैक्नो स्कूल प्रबंधन की शिकायत लेकर पहुँचे हैं इनका आरोप है कि श्री चैतन्य टैक्नो स्कूल की प्रिंसिपल द्वारा छात्रों से मनमानी फीस वसूली की जाने के बावजूद बेहद महँगे दामों पर यूनिफॉर्म दी जा रही है। वहीं यूनिफॉर्म खरीदने के लिए केवल एक ही दुकान को अधिकृत किया गया है जो प्रशासन के नियमों के खिलाफ है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में शिक्षा विभाग के डीपीसी रविंद्र सिंह तोमर ने शिकायत पर गंभीरता से जाँच के बाद कार्रवाई की बात कही है। अब देखना होगा कि 850 की बड़ी संख्या छात्रों वाले इस स्कूल की नियमों को तोड़ने की शिकायत पर शिक्षा विभाग क्या कदम उठाता है।

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM