Headlines

सावधान_इस रेलवे ओवर ब्रिज से बचकर निकलें_यहाँ सरकारी लापरवाही आपकी जान ले सकती है

ग्वालियर में रेलवे ओवर ब्रिज पर करेंट से मचा हड़कंप,

रेलवे नगर निगम और प्रशासन की बड़ी लापरवाही आई सामने।

ग्वालियर के तानसेन नगर इलाके में उस समय दहशत फैल गई जब इलाके के एकमात्र चमड़ा मिल आरओबी पर रखी एक बाइक करेंट की चपेट में आने से झुलस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में बाइक को हटाया लेकिन इतनी देर में ब्रिज की सड़क पर लगे लोहे के सस्पेंशन में दौड़ते करेंट ने बाइक के टायर को जला कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। हालांकि लोगों के सतर्क होने पर बड़ा हादसा टल गया। रेलवे ओवर ब्रिज में करेंट सूचना मिलने पर तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुँचे पीडब्ल्यूडी ब्रिज के एक्जिक्यूटिव इंजीनियर जोगिंदर यादव ने स्थिति का जायजा लिया। गौरतलब है कि इससे पहले भी पीडब्ल्यूडी ब्रिज ने कई बार इस आरओबी की जर्जर स्थिति को लेकर रेलवे को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है जिसके बाद रेलवे ने ब्रिज का संधारण कार्य करवा दिया था। वहीं ब्रिज पर दौड़ते करंट के विषय में अब तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि जोगिंदर यादव के अनुसार रेलवे ने अपनी कोई भी कमी से इनकार किया है। अब देखना यह है नगर निगम और प्रशासन के अधिकारी इस बारिश में जनता की जान को खतरे से बचाने के लिए हमेशा की तरह इस क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट बंद करेंगे या फिर इस गंभीर समस्या का समुचित निराकरण कर पाएँगे।

बाइट-: जोगिंदर सिंह यादव

 

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM