Headlines

भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी का ऐतिहासिक स्वागत_भाव विभोर हुए आशीष अग्रवाल

भाजपा के आशीष ने राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक का पदभार ग्रहण करने के बाद किया ग्वालियर की माटी को नमन,

कार्यकर्ताओं ने किया ऐतिहासिक स्वागत, कार्यकर्ताओं में जोश जुनून भर गए आशीष

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक आशीष अग्रवाल अपने गृह नगर ग्वालियर पहुंचे,जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया है,जिसमें ग्वालियर के रहने वाले भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी है। नए दायित्व मिलने के बाद पहली बार वह अपने गृह नगर ग्वालियर पहुंचे,जहां ग्वालियर रेलवे स्टेशन से लेकर महाराज बाड़ा स्तिथ पार्टी के जिला कार्यालय मुखर्जी भवन तक जगह-जगह उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया,इस दौरान आशीष अग्रवाल का जेसीबी से फूलों की बारिश कर भी स्वागत किया गया,मीडिया से बातचीत करते हुए आशीष अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक छोटे से कार्यकर्ता को राष्ट्रीय स्तर की बड़ी जिम्मेदारी दी है,साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी द्वारा उनके नाम की अनुशंसा किए जाने से आज उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है।ऐसे में वह प्रदेश और राष्ट्रीय संगठन का आभार व्यक्त करते हैं। साथी उन्होंने यह भी कहा पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसका निर्वहन पूरी मजबूती के साथ पार्टी को मजबूत करने में करूंगा।

बाइट- आशीष अग्रवाल- राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक,भाजपा